PUBG एक दिन में कर रहा 33 करोड़ रुपये की कमाई, एप्पल के हिस्से आया इतना राजस्व
नई

PUBG से एप्पल स्टोर को मिला 10.1 करोड़ का राजस्व
PUBG के चलते मई में हुई कुल कमाई में से 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल को मिला है। वहीं गूगल प्लेटफॉर्म को 4.53 करोड़ डॉलर का राजस्व मिला है। बता दें कि यूं तो ये एप खूब कमाई कर रहा है लेकिन इसके चलते टीनएजर्स पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। कई की तो इस गेम की लत के चलते जान भी जा चुकी है।

6 घंटों तक खेलता रहा पबजी, हार्ट अटैक से मौत
मध्यप्रदेश के नीमच में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक 16 साल के लड़के को पबजी खेलते खेलते हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। 12वीं में पढ़ने वाला फुरकान कुरैशी नाम का लड़का लगातार 6 घंटे से पबजी खेल रहा था। वह गेम खेलते हुए जोर से चिल्लाया ब्लास्ट कर ब्लास्ट कर और बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी जान चली गई।

45 दिनों तक खेलता रहा पबजी, गर्दन में दर्द से मौत
इसके अलावा कुछ समय पहले तेलंगाना के जगतियाल में एक अनोखी घटना सामने आई थी। दरअसल यहां एक 20 साल का छात्र लगातार 45 दिनों तक ऑनलाइन गेम पबजी खेलता रहा। इसके चलते उसकी गर्दन में तेज दर्द उठा और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
यह












Click it and Unblock the Notifications