45 दिनों तक खेलता रही पबजी, बदहाल हुई गर्दन की नसों ने ली जान

नई दिल्ली। तेलंगाना के जगतियाल में एक अनोखी घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 20 साल का छात्र लगातार 45 दिनों तक ऑनलाइन गेम पबजी खेलता रहा। इसके चलते उसकी गर्दन में तेज दर्द उठा और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि पबजी जैसे कई ऑनलाइन गेम इन दिनों न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी खतरनाक होते जा रहे हैं।

पबजी खेलने के क्षतिग्रस्त हो गई थीं नसें

पबजी खेलने के क्षतिग्रस्त हो गई थीं नसें

क्योंकि छात्र लगातार 45 दिनों से पबजी खेल रहा था तो डॉक्टरों के अनुसार झुके रहने के चले उसकी गर्दन की नसें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस गंभीर हालत में उसके इलाज की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि एक ही गेम की लत को लेकर पहले भी कई खबरे आती रही हैं।

परीक्षा में लिख आया पबजी खेलने के तरीके

परीक्षा में लिख आया पबजी खेलने के तरीके

पबजी की लत ने युवाओं की इस कदर घेरा है कि कर्नाटक में एक छात्र ने प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा में उत्तर लिखने की बजाय ‘पबजी कैसे खेलें' लिख डाला था। उसने पूरी आंसर शीट में यही लिखा था। ये खेल कई जगह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गेम के चलते वारदातें बढ़ती जा रही हैं।

पबजी के चलते ट्रेन की चपेट में आए थे दो छात्र

पबजी के चलते ट्रेन की चपेट में आए थे दो छात्र

हाल ही में महाराष्ट्र में पबजी खेलने के चलते दो छात्र ट्रेन की चपेट में आ गए थे। दोनों की मौत हो गई थी। बता दें कि ये तो गेम की लत के शिकार हुए लेकिन इससे पहले मोमो चॉलेंज और ब्लू व्हेल जैसे खतरनाक गेम कई लोगों की जान ले चुके हैं। हालांकि ये अब बैन किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात में पहली बार दबोचे गए पबजी और मोमो खेलते 10 लोग, कमिश्नर बोले- ये गेम नहीं खेलने देंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+