महाराष्ट्र चुनाव 2019: जानिए चिंचवाड़ विधानसभा सीट के बारे में

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही तमाम राजनीतिक दलों में सियासी दांवपेंच का खेल शुरू हो गया है। प्रदेश में मुख्य राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी हैं, जिन्होंने इस चुनावी समर में जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, ऐसे में किसी भी पार्टी को सत्ता में आने के लिए 145 सीटों का आंकड़ा छूना होगा। प्रदेश में चुनाव 21 अक्टूबर को होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी। माहिम विधानसभा सीट की बात करें तो यह पुणे जिले में है और मावल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जहां पर कुल पांच विधानसभा सीटें पिंपरी और चिंचवाड़, मावल, करजात, ऊरन, पनवेल हैं। बता दें कि पिंपरी और चिंचवाड़ पुणे निकाय के अंतर्गत आते हैं। मौजूदा समय में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। भाजपा के लक्ष्मण पांडुरंग जगताप यहां से भाजपा विधायक हैं।

chinchwad

भाजपा का दबदबा
दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर लक्ष्मण ने 2009 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और लगातार दूसरी बार भी लक्ष्मण ने इस सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने शिवसेना के कलाते राहुल तानाजी को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। लक्ष्मण पांडुरंग को पिछले चुनाव में कुल 45.42 फीसदी यानि 1,23,786 वोट मिले थे, जबकि शिवसेना के राहुल तानाजी को कुल 23.29 फीसदी यानि 63,489 वोट मिले थे। यानि लक्ष्मण ने यहां से कुल 60,297 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के विट्ठल उर्फ नाना काटे तीसरे पायदान पर रहे थे।

आबादी, साक्षरता दर
पिंपरी-चिंचवाड़ की कुल आबादी 1,727,692 है, जिसमे पुरुषों की संख्या 942,533 और महिलाओं की संख्या 785,159 है। यहां की सक्षारता की बात करें तो कुल साक्षरता 89.22 फीसदी है, जिसमे कुल पुरुषों की साक्षरता 92.41 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता 85.37 फीसदी है। कुलु साक्षर पुरुषों की संख्या 942,533 और साक्षर महिलाओं की संख्या 785,159 है। लिंग अनुपात की बात करें तो यह 833 है। यहां पर मुख्य रूप से 84.21 % हिंदू आबादी है, जबकि 6.91 % मुस्लिम आबादी है।

2014 विधानसभा चुनाव
पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने कुल 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी और सबसे बड़े दल के रुप में उभरी थी। यहां वहीं शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात यह है कि 25 साल के इतिहास में पहली बार शिवसेना ने अकेले चुनाव लड़ा था। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 42 सीटों पर जीत मिली थी। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के खाते में 41 सीटें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+