Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019 : जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: ओडिशा की जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बीजू जनता दल के कुलमणि सामल हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख 76 हज़ार 394 वोटों से जीत हासिल की थी। कांग्रेस के बिभू प्रसाद तराई को 3 लाख 48 हज़ार से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। जबकि, बीजेपी के उम्मीदवार बैधर मल्लिक को 1 लाख 17 हज़ार से अधिक वोट मिले थे। कभी सीपीआई का गढ़ रही इस सीट पर उसकी हालत पतली दिखी जब सीपीआई उम्मीदवार महज 18 हज़ार से ज्यादा वोट हासिल कर पाए। जगतसिंहपुर लोकसभा सीट पर 14 लाख 99 हज़ार 673 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओँ की तादाद 7 लाख 97 हज़ार 923 है जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 7 लाख 1 हज़ार 750 है। विगत चुनाव में 75 फीसदी मतदान हुआ था। इस तरह 11 लाख 31 हज़ार 932 मतदाताओँ ने वोट डाले थे। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 88 हज़ार 605 थी जबकि महिला वोटरों की संख्या 5 लाख 43 हज़ार 327 थी।

profile of Jagatsinghpur lok sabha constituency

जगतसिंहपुर लोकसभा सीट का इतिहास

बीजेडी ने ये सीट तीन बार अपने नाम कर चुकी है। 2014 से पहले यानी 2009 में सीपीआई ने यह सीट बीजेडी से छीन ली थी जब उसके उम्मीदवार बिभु प्रसाद तराई ने जीत हासिल की थी। 2004 और 1999 में बीजेडी के उम्मीदवार को सांसद बनाकर स्थानीय जनता ने संसद भेजा था। 1996 और 1998 में कांग्रेस के रंजीब बिस्वाल के जीतने से पहले भी यह सीट सीपीआई के पास 1989 और 1991 में थी। पार्टी नेता लोकनाथ चौधरी सांसद हुआ करते थे। 1980 और 1984 में कांग्रेस के लक्ष्मण मल्लिक ने जीत हासिल की, जबकि 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत का अवसर मिला था। जगतसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र की आबादी 19 लाख 93 हज़ार 288 है। ग्रामीण आबादी 92.37 फीसदी है जबकि शहरी आबादी 7.63 फीसदी। क्षेत्र में अनुसूचित जाति की संख्या 22.52 है।

कुलमणि सामल का लोकसभा में प्रदर्शन

बीजेडी सांसद कुलमणि सामल ने 221 बार संसद के भीतर बहस में हिस्सा लिया। उन्होंने संसद में 124 सवाल पूछे। राज्य का औसत 294 और राष्ट्रीय औसत 273 है। यह बात खास तौर से उल्लेखनीय है कि संसद में कुलमणि सामल की उपस्थिति सौ फीसदी रही। कुलमणि सामल की सांसद निधि में 3 करोड़ 15 लाख रुपये शेष हैं। यह स्थिति दिसम्बर 2018 के अनुसार है। 25 करोड़ की सांसद निधि के लिए केंद्र सरकार ने 22. 5 करोड़ रुपये जारी किए थे। ब्याज समेत यह रकम 23 करोड़ 38 लाख हो गयी। सांसद ने 22 लाख 53 हज़ार की रकम के काम की सिफारिश की। इनमें से 20 लाख 95 हज़ार रुपये जिलाधिकारी ने मंजूर किए। जारी की गयी रकम रही 20 लाख 23 हज़ार। इस तरह सांसद का प्रदर्शन इस मामले में औसतन ठीक-ठाक रहा।

जगतसिंहपुर में विधानसभा की 7 सीटें हैं। इनमें से 6 पर बीजू जनता दल के विधायक हैं जबकि एक मात्र सीट जगतसिंहपुर में कांग्रेस का विधायक है। जगतसिंहपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत निलाली, पारादीप, तिरतोल, बालिकुंडा एरासामा, जगतसिंहपुर, काकतपुर और नीमापाड़ा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। साल 2019 में जगतसिंहपुर में बीजेडी को मुश्किल में डालना अपने आप में विरोधी दलों के लिए मुश्किल काम होगा। यह सीट उन सीटों में हैं जहां बीजेडी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआई सबकी कोशिश होगी कि बीजेडी का विकल्प बनें। लेकिन, यह काम बहुत मुश्किल लगता है

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019 : ढेंकानाल लोकसभा सीट के बारे में जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+