Papamochani Ekadashi 2026 Katha: पापमोचनी एकादशी आज, पढ़ें कथा, जानें क्या करें और क्या ना करें?

Papamochani Ekadashi 2026 Katha: 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, भगवान विष्णु को समर्पित ये व्रत बेहद फलदायी है और इसको करने से इंसान के सारे कष्टों को अंत हो जाता है। यह व्रत विशेष रूप से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आता है।

पौराणिक कथा के अनुसार यह कथा भगवान श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर के संवाद में बताई गई है। प्राचीन समय में मेधावी ऋषि नाम के एक महान तपस्वी थे, वे कठोर तपस्या कर रहे थे। उसी समय देवताओं के राजा इंद्र को भय हुआ कि कहीं उनकी तपस्या से उनका सिंहासन न डोल जाए। तब इंद्र ने एक सुंदर अप्सरा मंजुघोषा को उनकी तपस्या भंग करने के लिए भेजा।

Papamochani Ekadashi 2026

मंजुघोषा ने मधुर संगीत और नृत्य से ऋषि मेधावी का मन मोहित कर लिया। ऋषि उनकी सुंदरता में इतने मोहित हो गए कि कई वर्ष उनके साथ बिताते रहे। जब एक दिन ऋषि को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वे बहुत क्रोधित हो गए और उन्होंने अप्सरा को पिशाच बनने का श्राप दे दिया।

Papamochani Ekadashi 2026 Katha: श्राप से मुक्त कराती है पापमोचनी एकादशी

अप्सरा ने क्षमा मांगी तब ऋषि ने कहा कि 'चैत्र कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से वह श्राप से मुक्त हो जाएगी। मंजुघोषा ने विधिपूर्वक यह व्रत किया और पिशाच योनि से मुक्त होकर पुनः स्वर्ग लोक चली गई, इस प्रकार पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।'

Papamochani Ekadashi 2026 की पूजा विधि

बह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। घर के मंदिर में दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें। भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।उन्हें तुलसी, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। पीले वस्त्र या पीला फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस दिन पापमोचनी एकादशी की कथा पढ़ना या सुनना जरूरी माना जाता है।

Papamochani Ekadashi 2026 के दिन क्या करें और क्या ना करें?

भगवान विष्णु का ध्यान और मंत्र जप करें। फलाहार या निर्जला व्रत रखें (अपनी क्षमता अनुसार)। तुलसी के पौधे की पूजा करें। जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य करें।चावल और अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्रोध, झूठ और अपशब्द बोलने से बचें और नकारात्मक विचार और विवाद से दूर रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+