कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कांग्रेस के लिए मांगे वोट
कर्नाटक विधानभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश में हैं यहां पर उन्होंने रोड शो किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक दौरे पर है। बुधवार को हिरियूर में में चुनाव प्रचार करने पहुंची। यहां पर कांग्रेस समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रोड शो किया।
कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और कांगेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। उसने अपना चुनाव प्रचारक आक्रामक कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए मार्ग के किनारे भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए हिरियूर में ये विशाल रोड शो किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कर्नाटक के लिए महत्वपूर्ण है, और उनसे कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया।
एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन के ऊपर खड़े होकर प्रियंका गांधी ने ये रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे और आस-पास की इमारतों पर जमा भीड़ ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी के साथ एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी के अन्य स्थानीय नेता भी थे।
ढोल-नगाड़ों की थाप और 'कांग्रेस पार्टी की जय', 'प्रियंका गांधी की जय', 'राहुल गांधी की जय' जैसे नारों के बीच वाहन के सड़कों से गुजरने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को वाहन के साथ मार्च करते देखा गया। .
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के मुद्दों पर बात करते हुए लोगों के सामने आने वाली अन्य कठिनाइयों को उजागर किया। उन्होंने कहा कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन वाली भाजपा सरकार, पीएसआई भर्ती जैसे कई घोटालों के साथ राज्य के लोगों को लूट रही है, दूसरों के बीच ठेकेदारों से कमीशन मांग रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस को वोट देकर विजयी बनाएं और कर्नाटक को जिताएं। इसके साथ उन्होंने कहा इस चुनाव में अपने भविष्य, अपने बच्चों और अपने राज्य के भविष्य के लिए वोट करें। वाड्रा इससे पहले दिन में श्रृंगेरी में शारदा मंदिर गए और बालेहोनूर में एक जनसभा को संबोधित किया।
इसे भी पढे़ं- मैसूर चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने प्रतिष्ठित होटल में बनाया डोसा, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications