मैसूर चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी ने प्रतिष्ठित होटल में बनाया डोसा, देखें Video
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों कर्नाटक में है। इस अवसर पर उन्होंने मैसूर के प्राचीन होटल में जाकर नाश्ता किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी की महासचिव बुधवार को मैसूर पहुंची। यहां पर केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ प्रियंका गांधी मैसूर के माइलरी गए। मैसूर के 80 साल पुराने रेस्तरां में नाश्ता करने पहुंची प्रियंका गांधी ने रेस्टरां के किचन में जाकर डोसा बनाया। इसके बाद कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को मैसूर के फेमस और प्रचीन मायलेरी होटल में सुबह के नाश्ते का आनंद लिया।

80 साल पुराने रेस्तरां की रसोई में पहुंच गईं प्रियंका
प्रियंका गांधी ने इस मौके पर मायलेरी में आए कस्मर्स और बच्चों से भी बातचीत की और मैसूरु के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों को चखा। 80 साल पुराने रेस्तरां अपने नाश्ते के लिए जाना जाता है। उसी होटल की रसोई के अंदर भी चली गईं और एक प्रसिद्ध मैसूरु मसाला डोसा बनाने और पलटने में हाथ अजमाया।
शिवकुमार ने फोटो की शेयर
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर ये फोटोज शेयर कर लिखा दिन की शुरुआत प्रियंका गांधी के साथ एक इडली नाश्ते के साथ हुई। प्रियंका गांधी मैसूर के प्रतिष्ठित 80 साल पुराने मायलारी होटल में। यहां का खाना सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरता बल्कि आपका दिल भी भर देता है।
राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता पर प्रियंका ने बोली ये बात
कर्नाटक के श्रृंगेरी में चुनाव प्रचार करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कह जब इंदिरा गांधी का सबसे मुश्किल संघर्ष का समय था तो यहां की जनता उनके साथ खड़ी रही। उनके खिलाफ भी एक केस लगाया गया और उनको भी संसद से निकाला गया, आप उन्हें संसद में वापस लाए।
आज उनके पोते राहुल गांधी पर उसी तरह से फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है और राहुल गांधी को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी..हम सच्चाई का संघर्ष कर रहे हैं।
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
वहीं प्रियंका गांधी ने मंगलवार को टी नरसीपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा मैंने देखा है कि बीजेपी के नेता यहां आते हैं और अजीब बातें करते हैं।
कांगेस के लिए मांगे वोट
प्रियंका गांधी ने कहा मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छे स्वास्थ्य और उनका लंबा जीवन नहीं चाहता है। प्रियंका ने कर्नाटक के लोगों से अपने वोटों से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का भी आग्रह किया।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra tries her hand at making dosas in Mylary Agrahara restaurant in Karnataka's Mysuru
(Video source: Congress) pic.twitter.com/RxCwyry2Js
— ANI (@ANI) April 26, 2023
ये भी पढ़ें-कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने मांड्या पहुंचे सीएम योगी, मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के फैसले पर बोली ये बात












Click it and Unblock the Notifications