प्रियंका 29 जुलाई से करेंगी मिशन यूपी की शुरूआत, तय होगा रोल?
नई दिल्ली। ऐसी खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी इस बार के यूपी चुनाव में केवल अमेठी और रायबरेली के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी बल्कि वो पार्टी के महासचिव के रूप में पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करेंगी।
जिसकी शुरूआत 29 जुलाई को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा से होगी जिसमें प्रियंका कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। यह संवाद कार्यक्रम रैली की शक्ल में होगा। प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सूत्रों की मानें तो इस रैली में कम से कम 60 हजार कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। इसके बाद 2 अगस्त को सोनिया गांधी वाराणसी में एक रोड शो करेंगी। कांग्रेस को लगता है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय रोल के कारण प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति में काया पलट हो सकता है।
हालांकि कांग्रेसी नेता जयराम नरेश ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि प्रियंका गांधी के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जिनके आते ही सबकुछ बदल जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications