संसद में एक बार फिर नींद लेते दिखे राहुल गांधी, बचाव में उतरी कांग्रेस
नई दिल्ली। एक बार फिर से कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कुछ किया जो कि बहस का मुद्दा बन गया और कांग्रेसियों को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ रही है। दरअसल संसद में जब ऊना दलित हिंसा मामले को लेकर हंगामा हो रहा था उस समय राहुल गांधी सदन में सोते देखे गये।
वो इस कदर नींद के झोंके में थे कि उन्हें ये भी ख्याल नहीं था कि कांग्रेस सदन से वाकआउट करने जा रही है। लेकिन उनके पार्टी के लोगों ने धीरे से जाकर उन्हें चलने को कहा, तब जाकर राहुल गांधी को होश आया और वो अपने फोन में बिजी हो गये।
ये सब तब हुआ जब होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह लोकसभा में ऊना हिंसा पर बयान दे रहे थे और कांग्रेसी शोर मचा रहे थे। पार्टी की दिग्गज नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी सो नहीं रहे थे, बल्कि कुछ सोच रहे थे. उन्होंने कहा, 'कोई उतने शोर में कैसे सो सकता है? वह सो नहीं रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications