प्रियंका ने पहनी ऐसे कट वाली ब्लेजर ड्रेस, लोगों ने पूछा- 'दिखाना क्या चाहती हो?!'
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन में काफी बिजी हैं। शो के लिए प्रियंका जमकर प्रमोशन्स भी कर रही हैं। हाल ही में इस शो के प्रमोशन इंवेंट के लिए प्रियंका ने ऐसी ड्रेस पहनी, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन में काफी बिजी हैं। शो के लिए प्रियंका जमकर प्रमोशन्स भी कर रही हैं। हाल ही में इस शो के प्रमोशन इंवेंट के लिए प्रियंका ने ऐसी ड्रेस पहनी, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। प्रियंका की इस कट-आउट ब्लेजर ड्रेस को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ को प्रियंका की ये ड्रेस बिल्कुल नहीं भाई। कई लोगों ने तो इस ड्रेस पर मीम भी बना दिए हैं।

प्रियंका ने पहनी ब्लेजर ड्रेस
अपने हॉलीवुड शो में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अब तक की सबसे बोल्ड ड्रेस पहनी। प्रियंका 'लेट नाइट विथ सीथ मेयर्स' के शो पर अपने शो 'क्वांटिको' के प्रमोशन के लिए गई थीं। इस शो पर जाने के लिए प्रियंका ने काफी बोल्ड ड्रेस चुनी। देसी गर्ल ने बूब ब्लेजर के साथ डेनिम सूट-स्कर्ट पहना। इस ब्लेजर पर बना कट-आउट ड्रेस को अलग ही लुक दे रहा था।

ट्विटर पर फिर बना प्रियंका का मजाक
प्रियंका ने इस ड्रेस का चुनाव न्यूयॉर्क के डिजाइनर Dion Lee के फॉल 2018 कलेक्शन से किया। जहां फैशन जगत के लोगों ने प्रियंका को इस ड्रेस के लिए पूरे नंबर दिए, वहीं ट्विटर पर उनकी इस ड्रेस का मजाक बन गया। कुछ लोगों ने प्रियंका की ड्रेस की तुलना बैटमैन की आंखों से कर दी, तो कोई यही समझने लग गया कि आखिर ये कट लगाया किसलिए गया है।
पढ़िये कमेंट्स
वहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि वो भारतीय नारी कहलाने के लायक नहीं हैं। एक ने लिखा, अगर मेरी मां ने ये देख लिया, तो तुरंत ड्रेस रफु के लिए दे देगी। वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों ने इंटरनेट पर तूफान मचाया हो। इससे पहले भी पिछले साल मेट गाला के वक्त प्रियंका का पहना ट्रेंचकोट हिट मीम बन गया था। पढ़िये क्या कहा लोगों ने प्रियंका की इस ड्रेस पर-
ये भी पढ़ें: अपनी शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बताई हाथ में दिखे 'मंगलसूत्र' की पूरी सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications