अपनी शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बताई हाथ में दिखे 'मंगलसूत्र' की पूरी सच्चाई
बॉलीवुड की मैरिड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में हाल में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जोड़ा जाने लगा था। फैंस ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि उनकी चहेती देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है। इस बात का सबूत फैंस ने उस तस्वीर को बताया था जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र दिख रहा है।
Recommended Video


नई दिल्ली। बॉलीवुड की मैरिड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में हाल में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जोड़ा जाने लगा था। फैंस ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि उनकी चहेती देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है। इस बात का सबूत फैंस ने उस तस्वीर को बताया था जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र दिख रहा है। फैंस का कहना था कि ये और कुछ नहीं, बल्कि मंगलसूत्र है। अब अपनी शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद चुप्पी चोड़ी है। जानिये क्या कहा देसी गर्ल ने-

असम जाते हुए प्रियंका ने डाली थी ये फोटो
असम की ब्रांड एंबेस्डर प्रियंका हाल ही में वहां गईं थीं। असम की फ्लाइट में जाते हुए प्रियंका ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें से एक फोटो में उनके बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट जैसी चीज दिख रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये मंगलसूत्र जैसा लग रहा है जिसे ब्रेसलेट की तरह पहना गया है। बॉलीवुड में मंगलसूत्र को ब्रेसलेट के तौर पर पहनने का ट्रेंड काफी पुराना है। देखिये फोटो-

प्रियंका ने तोड़ी गुपचुप शादी पर चुप्पी
अब प्रियंका ने इस बारे में सफाई दी है। अपनी गुपचुप शादी की अटकलों पर देसी गर्ल ने ट्वीट कर सभी को बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। प्रियंका ने ट्विटर पर अपने हाथ की फोटो डालते हुए लिखा, 'हाहाहाहा... मतलब हद है अटकलों की! ये बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट है। शांत हो जाइए। जब मेरी शादी होगी, मैं अपको जरूर बताउंगी और वो कोई राज नहीं होगा।' प्रियंका ने जो फोटो डाली है उसमें साफ देखा जा सकता है कि वो कोई मंगलसूत्र नहीं, बल्कि बुरी नजर वाला ब्रेसलेट है।

इन सितारों के साथ जुड़ चुका है प्रियंका का नाम
अफेयर की बात करें तो पिछले दो सालों में प्रियंका का नाम किसी सेलेब्रिटी के साथ नहीं जोड़ा गया। हालांकि प्रियंका का नाम हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडिल्सन से थोड़े वक्त के लिए जोड़ा गया था। साल 2016 में एमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका टॉम के साथ अवॉर्ड देने आईं थीं। इसके बाद अवॉर्ड की पार्टी में कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे से खूब फ्लर्ट कर रहे थे। हॉलीवुड जाने से पहले प्रियंका का नाम किन-किन एक्टर्स से जुड़ चुका है, यो तो हर कोई जानता है। करयिर के शुरुआत में ही उनका नाम अक्षय कुमार से जुड़ा था। फिर हरमन बावेजा के साथ प्रियंका सीरियस रिलेशनशिप में थीं लेकिन पांच सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 'डॉन' की शूटिंग के समय प्रियंका और शाहरुख खान के अफेयर की खूब खबरें आईं।

प्रियंका-शाहरुख के अफेयर के भी हुए थे खूब चर्चे
शाहरुख और प्रियंका के अफेयर ने सभी को हैरान कर दिया था। प्रियंका शाहरुख की बीवी गौरी के काफी करीब थीं, लेकिन कहा जाना रगा कि इसके बाद गौरी ने प्रियंका को अपने ग्रुप से बाहर निकाल दिया और करण जौहर जैसे उनके करीबी दोस्त भी उनसे दूर हो गए। शाहरुख के बाद प्रियंका का नाम अभिनेता शाहिद कपूर से जोड़ा गया। 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आए और फिर रिलेशनशिप में। करियर की बात करें तो प्रियंका अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसके सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी दूसरी फिल्म 'अ किड लाइक जेक' भी इसी साल रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: शो की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, तीन हफ्ते के लिए चढ़ा प्लास्टर












Click it and Unblock the Notifications