शादी की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी फोटो, जिसने खोल दिया पूरा राज
नई दिल्ली। अपने खास दोस्त के साथ अमेरिका से भारत आईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सूर्खियों में छाई हुईं हैं। प्रियंका और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कहा तो जा रहा है कि प्रियंका निक को अपने परिवार से मिलवाने के लिए भारत लेकर आई हैं। वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि अगले महीने निकल और प्रियंका सगाई कर सकते हैं। तमाम अटकलों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने प्रियंका की सारी पोल खोल दी।
प्रियंका ने शेयर की खास तस्वीर
निक और प्रियंका गोवा में छुट्टियां मनाकर लौट गए हैं। गोवा ट्रिप के दौरान निक जोनस से प्रियंका की एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने बयां कर दिया कि उनके दिल में प्रियंका के लिए कितना प्यार है। लोग अब प्रियंका के जवाब पर इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार उस वक्त खत्म हुआ जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। प्रियंका ने निक की तस्वीर पर ऐसा कमेंट कर दिया जिसने दोनों के रिश्ते की सारी सच्चाई सामने ला दी।
प्रियंका ने लिखा ऐसा कैप्शन कि खुल गया राज
प्रियंका ने निक और अपने भाई सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमे निक और सिद्धार्थ समुद्र की ओर मुंह तक खुले आसमान का मजा ले रहे हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर कर उसपर खूबसूरत का कैप्शन लिखा। निक की फोटो पर प्रियंका ने लिखा है 'माई फेवरेट मैन'। इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। इस कैप्शन ने ही प्रियंका के दिल का हाल बता दिया।
गोवा में निक के साथ मस्ती
इससे पहले प्रियंका और निक की एक और फोटो सामने आ चुकी है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ डिनर इंज्वॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक पिछले एक साल से करीबी दोस्त हैं। निकोलस जेरी जोनस एक सिंगर हैं। वो कई स्टेज प्ले कर चुके हैं,। निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड भी बनाया है। निक प्रियंका से करीब 11 साल छोटे हैं।