Cannes वॉक से ठीक पहले टूटी प्रियंका चोपड़ा के गाउन की चेन और फिर...

Priyanka Chopra shared how the zipper of her dress broke just before red carpet at Cannes 2019: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बुक मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं, कहा जा रहा है कि इस किताब में प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई अनकही बातों का जिक्र किया है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर रेड कार्पेट पर आपको बोल्ड ड्रेस के साथ नजर आती हैं, उनके व्यक्तित्व में अलग सा आत्मविश्वास दिखता है लेकिन अक्सर ऐसा नहीं होता है कि कैटवॉक पर दिखने वाली पीसी अंदर से उतनी ही मजबूत है। दरअसल इस बात का जिक्र यहां पर इसलिए हो रहा है क्योंकि पीसी ने खुद अपना एक डर लोगों से शेयर किया है।

Recommended Video

    Priyanka Chopra की Cannes वॉक से ठीक पहले टूट गई थी गाउन की Zip, जानिए फिर ? । वनइंडिया हिंदी
    'ऊप्स मोमेंट' की शिकार होने से बचीं प्रियंका चोपड़ा,

    'ऊप्स मोमेंट' की शिकार होने से बचीं प्रियंका चोपड़ा,

    दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बीते साल कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक सीक्रेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे Red Carpet पर जाने से चंद मिनट पहले उनके गाउन की जिप टूट गई थी, जिसके कारण वो असहज गई थीं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्रागाम पर पिछले कान फिल्म फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि 'यहां मैं बाहर से भले ही चिल दिख रही हूं लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि अंदर से कितनी डरी हुई थी।'

    विटेंज गाउन का जिप टूट गया और...

    विटेंज गाउन का जिप टूट गया और...

    दरअसल पीसी ने बताया है कि Red Carpet पर जाने से ठीक पहले उनके विटेंज गाउन की चेन टूट गई लेकिन उनकी कमाल की टीम ने कार राईड के दौरान ही उनकी ड्रेस को सील दिया था और वो शर्मिंदा होने से बच गईं। पीसी ने लिखा है कि वो पल काफी डराने वाला था लेकिन मैं लकी हूं कि मेरे साथ कुछ गलत होने से बच गया।

    'नमस्ते' का पोज बनाना पड़ा था पीसी को

    'नमस्ते' का पोज बनाना पड़ा था पीसी को

    मालूम हो कि कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं कि मिस वर्ल्ड के दौरान उन्होंने जो वाइट गाउन पहना था, उसे टेप से चिपकाया गया था। बार-बार हाथ हिलाने की वजह से टेप हट गया था। इसके बाद उन्होंने 'नमस्ते' का पोज बनाकर उस गाउन को होल्ड किया था।

    11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं प्रियंका!

    11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं प्रियंका!

    गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने उस इंटरव्यू के कारण काफी चर्चित थीं, जिसमें उन्होंने 11 बच्चों के बारे में जिक्र किया था। दरअसल संडे टाइम्स के इंटरव्यू में पीसी से उनके फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं भी मां बनना चाहती हूं, मैं तो कम से कम 11 बच्चे चाहती हूं यानी कि पूरी क्रिकेट टीम। प्रियंका का ये जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए थे, फिलहाल पीसी की ये बात चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और पीसी से पूछ रहे हैं कि आप कब गुड न्यूज सुना रही हैं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+