'सरेआम टांगें फैलानी पड़ीं', 49 साल की फेमस एक्ट्रेस ने खोली बॉलीवुड की पोल, बोलीं- Salman Khan साथ थे
Pooja Batra: फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर, खूबसूरती और पर्सनैलिटी जितनी मायने रखती है, उतनी ही अहम मानी जाती है स्क्रीन प्रेजेंस लेकिन कई बार यही खासियत कलाकारों के लिए परेशानी भी बन जाती है। बॉलीवुड की खूबसूरत और लंबी एक्ट्रेसेस में शामिल पूजा बत्रा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी लंबी हाइट ने उनके करियर में कई मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।
49 साल की पूजा बत्रा ने खोले बॉलीवुड के राज
49 साल की पूजा बत्रा ने बताया कि इंडस्ट्री में कई हीरो उनके साथ काम करने में हिचकिचाते थे। इतना ही नहीं, कई बड़ी फिल्में भी उनसे सिर्फ इसलिए छिन ली गईं क्योंकि उनकी लंबाई हीरो से ज्यादा थी।

'कई हीरो मेरे साथ काम करने में हिचकिचाते थे'
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा बत्रा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय संगीता बिजलानी ने उनसे साफ कह दिया था कि उनकी लंबी हाइट बॉलीवुड में उनके लिए मुश्किल बन सकती है। पूजा ने कहा कि वह संगीता बिजलानी को अपना आइडल मानती थीं और उनकी बात सुनकर उन्हें झटका लगा था।
पूजा बत्रा ने रिजेक्शन से हार नहीं मानी
हालांकि पूजा बत्रा ने हार नहीं मानी और जो भी रोल मिले, उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती रहीं। एक्ट्रेस ने माना कि उनकी हाइट की वजह से कई अच्छे रोल उनके हाथ से निकल गए थे। कई निर्माता और अभिनेता उनके साथ जोड़ी बनाने को लेकर सहज नहीं थे।
'हीरो से छोटी दिखने के लिए कैमरे पर टांगें फैलाईं'
-पूजा बत्रा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार अजीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। वह खुद से कम लंबाई वाले एक्टर्स के साथ सीन करते समय अपनी टांगें फैलाकर खड़ी होती थीं ताकि कैमरे में वह छोटी दिखें।
-पूजा बत्रा ने कहा कि कई बार उन्हें कैमरे के सामने 'स्प्लिट्स' करने पड़ते थे ताकि हीरो लंबे नजर आएं। शूटिंग के दौरान ये उनके लिए काफी असहज अनुभव होता था लेकिन इंडस्ट्री के माहौल में उन्हें ऐसा करना पड़ता था।
सलमान खान ने कभी नहीं की हाइट की परवाह
जहां कई एक्टर्स पूजा बत्रा की लंबी हाइट से असहज महसूस करते थे, वहीं सलमान खान का रवैया बिल्कुल अलग था। पूजा बत्रा ने बताया कि सलमान खान ने कभी उनकी हाइट को लेकर कोई परेशानी महसूस नहीं की। वह हमेशा कहते थे कि हील्स पहनने में कोई दिक्कत नहीं है। पूजा बत्रा के मुताबिक सलमान खान का आत्मविश्वास ही उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाता था।
इन बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं पूजा बत्रा
-पूजा बत्रा ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वह सलमान खान, अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ काम कर चुकी हैं।
-उन्होंने सलमान खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है जबकि संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी चार फिल्मों में दिखाई दी थी। वहीं फिल्म 'हसीना मान जाएगी' में पूजा बत्रा ने गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर
-आपको बता दें कि पूजा बत्रा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 1993 में उन्होंने फेमिना 'मिस इंडिया इंटरनेशनल' का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने 'मिस इंटरनेशनल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
-पूजा ने साल 1995 में तमिल फिल्म 'Aasai' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म 'विरासत' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगोंका दिल जीत लिया था। हालांकि लंबे समय से वह फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'Squad' थी, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications