जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाए ठुमके तो दीवाने हुए फैंस, मां ने लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे पर प्रियंका रेड कलर की सेक्सी ड्रेस में खूब मस्ती करती दिखीं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के एक फैन कल्ब ने उनका एक ऐसा ही वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- बर्थडे गर्ल इन रेड। प्रियंका को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाइयां मिली। वहीं पति निक ने उनकी एक तस्वीर शेयर कर एक प्यारा मैसेज लिखा।

मां ने कहा- 'तुम्हें गोद में लेना अदभुत था'

मां ने कहा- 'तुम्हें गोद में लेना अदभुत था'

प्रियंका के जन्मदिन पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की। फोटो में प्रियंका के माता पिता ने उन्हें गोद में लिया हुआ था। प्रियंका की उम्र 6 माह की लग रही है। पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ प्रियंका की मां ने कैप्शन में लिखा है- तुम्हें अपने बाजुओं में पकड़ना अदभुत था...बहुत प्यार मेरे बच्चे। इस तस्वीर पर लोगों के शानदार कमेंट आ रहे हैं।

माधुरी बोलीं- चमकती रहो प्रियंका

प्रियंका के जन्मदिन पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि- हैप्पी बर्थडे देसी गर्ल, चमकती रहो प्रियंका चोपड़ा। ऑन और ऑफ स्क्रीन तुम मनोरंजक और प्यारी हो, तुम्हें प्यार हमेशा। बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में फ्रांस में अपने जेठ जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी अटैंड की थी। इसके बाद वे पति निक के साथ ट्रिप पर टस्कानी निकल गई थीं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्दी ही फिल्म 'द स्काई इस पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर होंगे।

निक के परिवार के साथ साड़ी में दिखीं प्रियंका

अपने जेठ की शादी में प्रियंका इंडियन लुक में नजर आईं। प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, वहीं निक ने ब्लैक सूट में नजर आए। निक के परिवार के साथ प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। जो और सोफी ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले वो एक सीक्रेट वेडिंग कर चुके हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस ने पिछले महीने ही एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अचानक शादी कर ली थी।

प्रियंका-निक ने बीते साल की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बीते साल शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं निक जोनस भी एक जाने-माने सिंगर हैं। प्रियंका की शादी में देश विदेश से लोग पहुंचे थे। बाद में प्रियंका और निक ने कई जगह रिसेप्शन भी दिया था।

यह भी पढ़ें- निक के भाई की शादी में रोने लगीं प्रियंका चोपड़ा! तस्वीरें वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+