निक के भाई की शादी में रोने लगीं प्रियंका चोपड़ा! तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानी निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने सोफी टर्नर से पेरिस में शादी की है। पेरिस में एक भव्य महल में दोनों की शादी के दौरान की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें एक फोटो में प्रियंका अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। सवाल किया जा रहा है कि पति के भाई की शादी में आखिर किस बात को लेकर प्रियंका की आंखों में आंसू आए।

वाकई रो रही थीं प्रियंका या फिर..

वाकई रो रही थीं प्रियंका या फिर..

अपने जेठ की शादी में साड़ी पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर ये भी सवाल हो रहा है कि वो वाकई रो रही थीं या फिर तस्वीर के चलते कोई भ्रम हुआ है। कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रियंका पसीना पोंछ रही हों क्योंकि पेरिस में मौसम बहुत ठंडा नहीं है। वहीं प्रियंका शादी के काम में भी बढ़-चढ़कर लगी हुई थीं।

निक के परिवार के साथ साड़ी में दिखीं प्रियंका

निक के परिवार के साथ साड़ी में दिखीं प्रियंका

अपने जेठ की शादी में प्रियंका इंडिटय लुक में नजर आईं। प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, वहीं निक ने ब्लैक सूट में नजर आए। निक के परिवार के साथ प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। जो और सोफी ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले वो एक सीक्रेट वेडिंग कर चुके हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस ने पिछले महीने ही एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अचानक शादी कर ली थी।इस बार इन दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। 29 जून को हुई इस शादी के दौरान पूरा जोनस परिवार एक-साथ नजर आया।

 प्रियंका-निक ने बीते साल की थी शादी

प्रियंका-निक ने बीते साल की थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बीते साल शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं निक जोनस भी एक जाने-माने सिंगर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+