प्रियंका का बड़ा खुलासा- डायेक्टर ने की थी गलत डिमांड, सलमान को करना पड़ा था बीच-बचाव

जब डायरेक्टर ने प्रियंका से कहा था- 'अंतर्वस्त्र तो दिखाना चाहिए', सलमान को करना पड़ा था

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों में बहुत सक्रिय नहीं हैं लेकिन अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चाएं बटोर रही हैं। किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को लिखा है। खासतौर से फिल्मों में काम करते हुए एक लड़की होने के नाते जिन परेशानियों का का सामना उन्होंने किया, उसको लेकर कई खुलासे उन्होंने किए हैं। किताब में उन्होंने एक डायरेक्टर का जिक्र किया है जिन्होंने प्रियंका से गाने में पैंटी दिखाने को कहा था।

रोमांटिक गाने के दौरान डायेक्टर ने कहा....

रोमांटिक गाने के दौरान डायेक्टर ने कहा....

प्रियंका ने बताया है कि एक गाने में जिसमें कई रोमांटिक सीन थे। डायेक्ट ने कहा था 'जो भी हो, पेंटी दिखनी चाहिए. नहीं तो लोग पिक्चर देखने क्यों आएंगे।' प्रियंका ने बताया है कि वो इसको लेकर डायेक्टर भिड़ गई थीं। तब सलमान खान ने बीच बचाव किया था।

सर्जरी करवाने की दी गई थी सलाह

सर्जरी करवाने की दी गई थी सलाह

एक डायरेक्टर का जिक्र के बारे में प्रियंका ने बताया है, मैं उस डायरेक्टर से मिली तो कुछ मिनट की बातचीत के बाद उन्होंने मुझे कहा कि मुझे ब्रेस्ट सर्जरी करवानी चाहिए। इसके अलावा अपने जबड़े और बट का आकार भी ठीक करवाना चाहिए। इतना ही नहीं उसने डॉक्टर का पता तक बता दिया।

इसलिए नहीं बोली पहले

इसलिए नहीं बोली पहले

किताब को लेकर एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पहले इस बारे में ना बोलने पर कहा, जब कोई कलाकार कमजोरी बताता है तो लोग आपको नीचा दिखाने में अच्छा महसूस करते हैं। मैं तब चुप रही। अब अपने इस दौर के बारे में खुल कर बात कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी किताब किसी तरह का किसी को सफाई नहीं देती है, ये बस मेरी कहानी है।

नस्लवाद पर भी की थी बात

नस्लवाद पर भी की थी बात

प्रियंका चोपड़ा ने नस्लवाद पर भी बात की है। प्रियंका चोपड़ा काफी कम उम्र में पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। प्रियंका ने बताया है कि जब वह हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं तो अक्सर अमेरिकी बच्चे उनके सांवले रंग को लेकर फब्ती कसते थे। उनको ब्राउनी कहकर बुलाया जाता था, जिससे वो काफी परेशान होती थीं। प्रियंका ने बताया है कि मैं बच्ची थी और इस तरह की बातें मेरे ऊपर काफी असर करती थीं।

शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं प्रियंका

शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं प्रियंका

अमेरिकी सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका में रहते हैं। बता दें कि प्रियंका हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई हैं। जिसमें उनके काम की काफी तरीफ हो रही है। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की है।

अभिनेत्री ने शेयर की बिकिनी फोटो, बोलीं- काश! बता सकती इसके लिए क्या कुछ सहना पड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+