अभिनेत्री ने शेयर की बिकिनी फोटो, बोलीं- काश! बता सकती इसके लिए क्या कुछ सहना पड़ा
अभिनेत्री ने शेयर की बिकिनी फोटो, बोलीं- काश! बता सकती इसके लिए क्या कुछ सहना पड़ा
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है। मंगलवार को उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बिकिनी पहन पूल में छलांग लगाती दिख रही है। ये तस्वीर तो उनकी शानदार है ही लेकिन इसके लिए की मेहनत के बारे में उन्होंने जो बताया है, वो भी जानने लायक है।

मुझे ही पता है कैसे ली है तस्वीर
सैफ अली खान के साथ जवानी जानेमन में काम कर चुकीं अलाया ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- काश, मैं आपको यह बता पाती कि मैंने यह शॉट लेने से पहले कितनी बार अपने घुटने में चोट खाई है और कितनी नाकाम कोशिशें कीं। एक परफेक्ट शॉट के लिए कितना सहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आजकल वो गोवा में अपना समय बिता रही हैं।

फोटोशूट को भी लेकर चर्चा में
अलाया फर्नीचरवाला सोशल मीडिया पर तो खूब धमाल मचा ही रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक हॉट और बोल्ड फोटोशूट भी कराया था। इसको लेकर भी वो चर्चा में रहीं। अलाया अपनी फैशन की समझ और ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करती रहती हैं।

पूजा बेदी की बेटी हैं अलाया
अलाया फर्नीचर वाला बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं। 23 साल की अलाया ने सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का किरदार निभाया था और तब्बू अलाया की मां के किरदार में नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। अलाया इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications