अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, दोनों ने छिपा लिया चेहरा
पिछले काफी वक्त से खबरें आ रहीं हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। और अब लगता है कि दोनों का ये रिश्ता काफी सीरियस हो गया है। प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक को मुंबई घुमाने लाई हैं।
Recommended Video


मुंबई। पिछले काफी वक्त से खबरें आ रहीं हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। और अब लगता है कि दोनों का ये रिश्ता काफी सीरियस हो गया है। प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक को मुंबई घुमाने लाई हैं। प्रियंका और निक को गुरुवार रात साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया। अमेरिका में हाथों में हाथ डाले घूमने वाला ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर अपना चेहरा छिपाते नजर आया।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई पहुंची प्रियंका
अमेरिका में अपने शो 'क्वांटिको' की शूटिंग खत्म कर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौट आई हैं, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं आई हैं। इस बार प्रियंका अपने साथ किसी खास को लेकर आई हैं और वो हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस। अमेरिकी सिंगर और लिरिसिस्ट निक जोनस और प्रियंका के अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। और अब तो वो उन्हें अपने घर भी ले आई हैं।
क्या मां से मिलवाने का है इरादा?
गुरुवार को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक को कैप्चर किया गया। हमेशा कैमरामैन को देख मुस्कुराने वालीं प्रियंका निक के साथ काफी हड़बड़ी में निकलीं। उनकी और निक की फोटो लेने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद कैमरापर्सन को काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि दोनों की तस्वीर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं दोनों
खबरों की मानें तो मुंबई में प्रियंका का ड्रीम हाउस बनकर तैयार हो गया है। 100 करोड़ की कीमत के इस सी-फेसिंग बंग्लो के गृह-प्रवेश के लिए प्रियंका मुंबई आई हैं। ऐसे में वो चाहती थीं कि निक उनके साथ मौजूद रहें और उनके परिवार और करीबी दोस्तों से मिलें। अंग्रेजी मीडिया की मानें तो प्रियंका और निक का रिश्ता दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है। निक तो प्रियंका को लेकर इतने सीरियस हैं कि उन्होंने 'देसी गर्ल' को अपने साथ रहने का भी न्योता दे दिया है।

मेट गाला में हुई थी दोनों की मुलाकात
प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों दोस्त से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में प्रियंका निक के साथ उनके कजिन की शादी में भी गई थीं।

ये भी पढ़ें: इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications