इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश
फिटनेस के प्रति अपनी दीवानगी के लिए जानें-जाने वाले आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। आईपीएस अतुलकर की फिट बॉडी पर एक महिला अपना दिल हार बैठी है। उनसे मिलने के लिए उसने पिछले तीन दिनों से उज्जैन में डेरा डाल रखा है, जहां अतुलकर बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। फिटनेस के प्रति अपनी दीवानगी के लिए जानें-जाने वाले आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। आईपीएस अतुलकर की फिट बॉडी पर एक महिला अपना दिल हार बैठी है। उनसे मिलने के लिए उसने पिछले तीन दिनों से उज्जैन में डेरा डाल रखा है, जहां अतुलकर बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात हैं। जहां इस महिला ने बिना अफसर से मिले घर जाने से मना कर दिया है, वहीं अतुलकर महिला से मिलने को बिल्कुल तैयार नहीं है।

अफसर की बॉडी पर दिल हार गई महिला
पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला पिछले तीन दिनों से आईपीएस सचिन अतुलकर से मिलने के लिए उज्जैन में है। ये महिला किसी कार्य के लिए अतुलकर से नहीं मिलना चाहती, बल्कि इसलिए मिलना चाहती है क्योंकि वो उनकी बॉडी पर अपना दिल हार बैठी है। पुलिस महिला को समझा-बुझा कर उसे घर भेजने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसने साफ कर दिया है कि वो बिना अतुलकर से मिले नहीं जाएगी।

सोशल मीडिया पर देखी थीं तस्वीरें
महिला पुलिस थाने की इनचार्ज रेखा वर्मा ने बताया कि ये महिला ऑफिस और कार्यक्रम में अतुलकर से मिलने की कोशिश कर रही है। पुलिस को भटकाने के लिए महिला ने कहा कि वो रास्ता भटक गई थी और उज्जैन आ पहुंची, लेकिन साथ ही साथ अतुलकर से मिलने की जिद भी कर रही है। वर्मा ने बताया कि महिला सोशल मीडिया पर अतुलकर की तस्वीरें देख उनसे मिलने की जिद कर रही है।

तो दी ट्रेन से कूदने की धमकी
पुलिस उसे घर भेजने के लिए ट्रेन पर बिठाने भी ले गई लेकिन उसने ट्रेन से कूदने की धमकी दे दी। पुलिस उसकी खाने से लेकर सभी डिमांड पूरी कर रहा है। उसके घरवालों को भी उज्जैन बुलाया गया लेकिन उसने उनके साथ जाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने अब उसे सुधार गृह भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएस अफसर सचिन अतुलकर ने महिला से मिलने के लिए मना कर दिया है।

अतुलकर ने मिलने से किया इनकार
अतुलकर ने कहा कि वो ड्यूटी के कारण किसी से भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन निजी कारणों के लिए उन्हें फोर्स नहीं किया जा सकता। 'जब मैं सागर जिले में एसपी था तो एक बच्चे के माता-पिता ने मुझसे उनके सात वर्षीय बेटे से मिलने के लिए निवेदन किया था। उसने कहा था कि वो खाना तभी खाएगा जब मैं उसे ऑटोग्राफ दूंगा। मैं बाध्य था।' बता दें कि सचिन अतुलकर की सोशल मीडिया पर काफी फैन-फॉलोइंग है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की बात सुन इस कांग्रेस कार्यकर्ता ने खोली पकौड़े की दुकान, चल पड़ा 'बिजनेस'












Click it and Unblock the Notifications