प्रिया प्रकाश का एक नया VIDEO हो रहा है वायरल, अदाओं पर लोग फिर हुए फिदा
अपने कजरारे नैनों से देश के युवाओं को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश की हर अदा ऐसी है, जो बार-बार वायरल हो जाती है। अपनी आंखों से तो वो कई बार लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं, लेकिन इस बार उनकी एक अलग ही अदा देखने को मिली है। प्रिया प्रकाश का जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा, उसमें वो गाना गा रही है।
नई दिल्ली। अपने कजरारे नैनों से देश के युवाओं को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश की हर अदा ऐसी है, जो बार-बार वायरल हो जाती है। अपनी आंखों से तो वो कई बार लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं, लेकिन इस बार उनकी एक अलग ही अदा देखने को मिली है। प्रिया प्रकाश का जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा, उसमें वो गाना गा रही है। फैंस को प्रिया का ये सिंगिंग टैलेंट काफी अच्छा लग रहा है।

'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश वेरियर एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बनाने आ गई हैं। प्रिया की आंखों की मस्तियां देखने वाले उनके फैंस को क्या मालूम होगा कि जितनी अच्छी प्रिया आंख मटकाती हैं, उतना ही अच्छा गाना भी गाती हैं। उनके गाने की तारीफ में लोगों ने कसीदे पढ़ने भी शुरू कर दिए हैं और वीडियो तो पहले ही वायरल हो चुका है।
प्रिया प्रकाश हाल ही में अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल हुईं। इस शादी के लिए प्रिया ने गुलाबी रंग की साड़ी चुनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस शादी में प्रिया ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती भी की और उसी मस्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिया कुछ दोस्तों के साथ फिल्म 'इंसाफ अपने लहू से' का मशहूर गाना 'हवा हवा' गाती दिख रही हैं। आप भी देखिये उनका ये नया अंदाज-
ये भी पढ़ें: VIDEO: मेकअप रूम में ये क्या कर रही हैं 'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश? देखिए












Click it and Unblock the Notifications