Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मेकअप रूम में ये क्या कर रही हैं 'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश? देखिए

ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद शायद प्रिया प्रकाश वो दूसरी शख्स होंगी, जिसकी आंखों के चर्चे थमने का नाम ही नहीं ले रहे। वैलेंटाइन डे के मौके से जो प्रिया प्रकाश ने लोगों पर अपने नैनों के बाण चलाने शुरू किए हैं, वो अभी तक चालू है।

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद शायद प्रिया प्रकाश वो दूसरी शख्स होंगी, जिसकी आंखों के चर्चे थमने का नाम ही नहीं ले रहे। वैलेंटाइन डे के मौके से जो प्रिया प्रकाश ने लोगों पर अपने नैनों के बाण चलाने शुरू किए हैं, वो अभी तक चालू है। अब 'नेशनल क्रश' का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने अंदाज से फिर फैंस को घायल कर रही हैं। प्रिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Priya Prakash Varrier

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया अपने पुराने अंदाज में आंख मारती नजर आ रही हैं। भले ही अंदाज पुराना हो, लेकिन ये वीडियो एकदम नया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में प्रिया किसी समारोह के लिए तैयार हो रही हैं। हेयर स्टाइलिस्ट उनके बाल बना रहा है, तो मेकअप आर्टिस्ट मेकअप कर रहा है।

तैयार होने के बाद प्रिया अपने चिर-परिचित अंदाज में आंख मार रही हैं। देखिये उनका ये वीडियो जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है-

A post shared by Voompla (@voompla) on

वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था। उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था। इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: अपनी निजी जिंदगी पर मलाइका अरोड़ा ने दिया बोल्ड बयान, शरमा गईं बहन भी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+