राम नवमी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
नई दिल्ली, 10 अप्रैल। देशभर में आज राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोगों को रामनवमी की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। आइए, हम सब प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लें।

वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राम नवमी की बधाई देते हुए ट्वीट करके लिखा, देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्रीराम! बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14वें उमिया माता मंदिर के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। पीएम मोदी गुजरात के जूनागढ़ स्थित उमिया माता मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
Recommended Video
इसे भी पढ़ें- हर रोज कोरोना के 15 लाख केस आ रहे सामने, UN ने दुनिया को चेताया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ ये पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाये। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें। जय श्री राम! बता दें कि राम नवमी का पर्व हर साल चैत नवरात्र के आखिरी दिन भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में कन्या भोज कराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications