राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पांच हस्तियों को किया भारत रत्न से सम्मानित, राम नाथ ठाकुर और जयंत सिंह मौजूद
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति भवन में जदयू नेता रामनाथ ठाकुर और रालोद प्रमुख जयंत सिंह पहुंचे। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। इन सम्मानित हस्तियों में पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल होंगे। चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कर्पूरी ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।
यह भी देखें: Bharat Ratna List:कब हुई भारत रत्न की शुरुआत? जानें अब तक किन हस्तियों को मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया। कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न प्रदान किया गया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत)भारत रत्न सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई हस्तियां मौजूद रहे।
#WATCH | Bharat Ratna award conferred upon former Bihar CM Karpoori Thakur by President Murmu at Rahstrapati Bhawan in Delhi
The award was received by his son Ram Nath Thakur pic.twitter.com/3vx5lkxwI2
— ANI (@ANI) March 30, 2024
भारत रत्न
देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्यता देने के लिये दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। सबसे पहला सम्मान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था।
कैसा होता है मेडल?
भारत रत्न के मेडल में तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना हुआ होता है। पत्ते का किनारा भी प्लैटिनम का बना होता है। इसके नीचे चांदी से हिंदी में भारत रत्न लिखा रहता है। इसके पीछे की तरफ अशोक स्तंभ के नीचे हिंदी में सत्यमेव जयते लिखा होता है।
यह भी देखें:Bharat Ratna: 'ऐसा तिरस्कार बिल्कुल उचित नहीं...', भारत रत्न सम्मान को लेकर क्यों नाराज हुईं मायावती?












Click it and Unblock the Notifications