100 रुपये के पार पहुंची प्रीमियम पेट्रोल की कीमत, बंद हो गई मशीनें

पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने को तैयार हैं। शुक्रवार को भी कीमतों के बढ़ने का सिलसिला नहीं थमा और दोनों में कुछ पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.30 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई।

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने को तैयार हैं। शुक्रवार को भी कीमतों के बढ़ने का सिलसिला नहीं थमा और दोनों में कुछ पैसों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.30 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। जहां पेट्रोल के दाम ये रहे तो वहीं प्रीमियम पेट्रोल का रेट तो इतना ज्यादा पहुंच गया कि मशीनों ने चलना बंद कर दिया। प्रीमियम पेट्रोल की अधिकतम कीमत मशीन में 99.99 फीड है। इसलिए जैसे ही पेट्रोल की कीमतें 100 से ऊपर पहुंची, मशीनों ने चलना बंद कर दिया।

Petrol

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने जनता को परेशान कर दिया है। जहां पेट्रोल की कीमत 81 रुपये के पार पहुंच गई, वहीं प्रीमियम पेट्रोल भी रिकॉर्ड 100 रुपये से ऊपर चला गया। प्रीमियम पेट्रोल (99 ऑक्टन) की कीमत 100 रुपये के पार पहुंचने से पेट्रोल पंपों को इसकी बिक्री रोकनी पड़ी। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत मशीनों में केवल 99.99 दर्ज है। पिछले शनिवार इसकी कीमत 100 रुपये से ऊपर चली, जिसके बाद बिक्री बंद की गई। इसके बाद इंजीनियरों की सहायता से मशीनों को रिकैलिबर कर बिक्री दोबारा शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: टंकी फुल कराने के बाद जैसे ही स्टार्ट की बाइक, पेट्रोल पंप पर ही धू-धू कर जल उठी गाड़ी

शनिवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर चली गई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन फिलबाल दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरू और जालंधर में प्रीमियम पेट्रोल बेचती है। शनिवार 8 सितंबर को इसकी कीमत 100.33 पैसे पहुंच गई। दिल्ली के राजीव सर्विस स्टेशन और ऑटो केयर पंप में इस कारण डिस्प्ले पर पेट्रोल की कीमत केवल .33 रुपये लीटर दिखाई दे रही थी। इसके चलते पेट्रोल पंप मालिकों ने ब्रिकी को बंद कर दिया। मशीनो को अपडेट कर सोमवार को इसकी बिक्री दोबारा से शुरू की गई।

आपको बता दें कि प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से करीब 20 रुपये प्रति लीटर महंगा होता है। कहा जाता है कि इस पेट्रोल से गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और इंजन की लाइफ भी बढ़ती है। महंगी गाड़ियों वाले लोग इस पेट्रोल को ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: तेल के खेल में आपकी जेब खाली, लेकिन सरकार और तेल कंपनियों के खजाने का क्या है हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+