टंकी फुल कराने के बाद जैसे ही स्टार्ट की बाइक, पेट्रोल पंप पर ही धू-धू कर जल उठी गाड़ी
चेन्नई। आपकी हालत उस वक्त क्या होगी, जब आप पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी फुल करा चुके हैं और उसे स्टार्ट करते हैं कि तभी आग लग जाती है। आप समझ नहीं पाएंगे कि अचानक ये क्या हुआ और कैसे हुआ? महंगे पेट्रोल ने पहले ही जेब ढीली कर रखी है और अगर 900 रु में टंकी फुल कराने के कुछ सेकेंड बाद ही बाइक में ही आग लग जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपकी दिमागी हालत क्या होगी?
ये भी पढ़ें: सैफी मस्जिद में बोले पीएम मोदी, बोहरा समाज की राष्ट्रभक्ति देश के लिए मिसाल

चेन्नई के तिरुनलवेली में एक शख्स का सामना ऐसी ही परिस्थिति से हुआ जब आसमान छू रहे पेट्रोल के दाम के बीच टंकी फुल कराने के बाद बाइक में आग लग गई। एलविन पलायमकोट्टाई में बाइक की टंकी फुल कराने के लिए गया था, वो एक हजार रु का तेल भराना चाहता था लेकिन 900 रु का तेल ही टंकी में आ सका और उसके बाद तेल टंकी के बाहर गिर गया।
एलविन ने इसके बाद जैसै ही बाइक स्टार्ट की, उसमें आग लग गई। हड़बड़ी में वो बाइक से उतर गया लेकिन उसके कपड़ों ने भी आग पकड़ ली थी। हालांकि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई। जबकि एलविन आग के कारण जल गया था और उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: जेल से रिहा होते हुए भीम आर्मी चीफ रावण ने मायावती के बारे में क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications