Premanand Ji से मिलने पहुंचा ऐसा शख्स कि महाराज भी हो गए चकित, देखते ही कह दी ये बात
Premanand Ji Maharaj: वृन्दावन वाले प्रेमानंद जी महाराज आध्यात्म की दुनिया में एक जान-माना नाम हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अक्सर उनसे मिलने पहुंचते हैं। इस बार जो शख्स प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे उन्हें देख कर प्रेमानंद जी भी आश्चर्यचकित हो गए।
दरअसल, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के हमशक्ल के रूप में मशहूर शशिकांत पेडवाल वृंदावन में प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे थे। उन्हें देखते ही प्रेमनंज जी ने कहा, 'अरे आप तो बिलकुल टू कॉपी लगते हैं।' पेडवाल ने आदरपूर्वक प्रेमानंद जी को प्रणाम किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

यह मुलाकात सिर्फ एक साधारण भेंट नहीं थी, बल्कि इसमें आध्यात्मिकता, सेवा और सकारात्मक सोच की सीख भी छुपी थी। प्रेमानंद महाराज जैसे संतों का आशीर्वाद लेना हर किसी के लिए खास होता है, और पेडवाल के लिए भी यह एक यादगार अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Net Worth: ऑडी से चलने वाले प्रेमानंद जी महाराज के पास कितनी संपत्ति? कितने पढ़ें-लिखे?
कोरोना काल में पेडवाल के सेवा कार्यों की सराहना
बातचीत के दौरान प्रेमानंद महाराज को पेडवाल के समाजसेवा के कार्यों के बारे में पता चला। खासतौर पर कोरोना महामारी के समय, जब उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की और लोगों को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस पर महाराज ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "दूसरों को खुशी देना सबसे बड़ा पुण्य है। भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते, इसलिए उन्होंने यह काम आप जैसे लोगों को सौंपा है।"
सेवा जारी रखने के लिए मिली खास सलाह
पेडवाल ने महाराज से पूछा कि वे अपने सेवा कार्य को और बेहतर तरीके से कैसे जारी रख सकते हैं। इस पर महाराज ने भगवान के नाम का जाप करने और दूसरों को भी इसका महत्व समझाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "अगर आप किसी को प्रेम से सिर्फ पांच बार 'राम नाम, गोविंद नाम, हरि नाम' बोलने को कहेंगे, तो आप उसे एक अनमोल उपहार दे देंगे।"
कई सेलेब्रिटी लगा चुके हैं महाराज के पास हाजिरी
प्रेमानंद महाराज को पूरे देश में करोड़ों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और उनके सत्संग बड़े ध्यान से सुनते हैं। कई जानी-मानी हस्तियां भी उनसे आशीर्वाद लेने और मार्गदर्शन पाने के लिए उनके पास आती हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
अगर कोई भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना चाहता है या उनके सत्संग में शामिल होना चाहता है, तो वह रात 2:30 बजे उनके आश्रम श्री राधा केलिकुंज में जा सकता है। महाराज हर दिन अपने निवास से पैदल चलकर इस आश्रम पहुंचते हैं। यह आश्रम इस्कॉन मंदिर के पास, भक्ति वेदांत अस्पताल के सामने स्थित है।
ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज के नाम पर भक्तों से स्कैम! आश्रम ने जारी की एडवाइजरी, दी ये सलाह












Click it and Unblock the Notifications