Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज के नाम पर भक्तों से स्कैम! आश्रम ने जारी की एडवाइजरी, दी ये सलाह
Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज के कारण ठगों ने प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) का नाम का सहारा लेकर स्कैम करना शुरू कर दिया है। जैसे ही लोगों के साथ स्कैम की जानकारी उन्हें हुई तो आश्रम की तरफ से इस मामले में एक एडवाइजरी जारी की गई है।
आश्रम की तरफ से सात बिंदू में एक एडवाइजरी जारी की गई। इस एडवाइजरी में आश्रम और प्रेमानंद जी महाराज के नाम पर पैसों की उगाही करने वालों से लोगों से बचकर रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि यह एडवाइजरी श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम वृंदावन की तरफ से जारी की गई है।

क्या है वो 7 बिंदू, जो आश्रम ने किए जारी
1. श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम वृंदावन की अन्य कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई शाखा नहीं है।
2. श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम के द्वारा किसी भी प्रकार का भूमि /फ्लैट/प्लोट एवं भवन निर्माण आदि का विक्रय का कार्य नहीं किया जाता है।
3. आश्रम का कहीं भी, किसी भी प्रकार का होटल/रेस्टोरेंट/ढाबा/यात्री विश्राम स्थल/चिकित्सालय/गुरुकुल/विद्यालय नहीं है।
4. आश्रम की कोई भी गौशाला नहीं है।
5. आश्रम की किसी प्रकार की कण्ठी-माला, छवि, पूजा-श्रृंगार सामग्री आदि की कोई भी दुकान (Online & Offline Shop) नहीं है।
6. आश्रम के द्वारा किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं किया जाता है।
7. आश्रम परिसर में एकान्तिक वार्तालाप, सत्संग, कीर्तन एवं वाणी पाठ में सम्मलित होना एकदम निःशुल्क है। जिसके लिए एक दिन पहले आश्रम में आकर नाम लिखवाना अनिवार्य है।
सावधान रहने की दी सलाह
आश्रम की तरफ से कहा गया है कि कृपया आप सभी सतर्क और सावधान रहें। पूज्य सद्गुरुदेव श्री हित प्रेमानन्द गोविंद शरण जी महाराज व श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम का नाम जोड़कर कोई भी व्यक्ति/शिष्य परिकर/संत वेषधारी, उपरोक्त किसी भी विषय में, अगर कोई आपको भ्रमित करता है तो ऐसे व्यक्तियों से सावधान व सतर्क रहें। उनके झांसे में न आयें। सही जानकारी आश्रम के सेवा भवन या पूछताछ केन्द्र से ही प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Net Worth: ऑडी से चलने वाले प्रेमानंद जी महाराज के पास कितनी संपत्ति? कितने पढ़ें-लिखे?
आवश्यक सूचना
राधे राधे ! श्री हरिवंश !
1. श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम, वृंदावन (उत्तरप्रदेश) की अन्य कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई शाखा (Branch) नहीं है।
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 14, 2025
2. श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम के द्वारा किसी भी प्रकार का भूमि / फ्लैट / प्लोट एवं भवन निर्माण आदि का विक्रय (Sale) का… pic.twitter.com/CVx9wCuQjm












Click it and Unblock the Notifications