'10 साल से ना सैलरी निकाली, ना इलाज कराया', बैंक में 70 लाख जोड़ने वाले करोड़पति स्वीपर की इस बीमारी से मौत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करोड़पति स्वीपर धीरज का निधन हो गया है। स्पीपर घीरज ट्यूबर क्लोसिस (टीबी) से पीड़ित था। स्पीपर घीरज के बैंक अकाउंट में 70 लाख रुपये जाम थे। इस खाते से धीरज ने कभी पैसे ही नहीं निकाले थे।
प्रयागराज, 05 सितंबर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के करोड़पति स्वीपर धीरज का निधन हो गया है। स्पीपर घीरज ट्यूबर क्लोसिस (टीबी) से पीड़ित था और इसी बीमारी की वजह से उसकी 04 सितंबर की देर रात निधन हो गई। स्पीपर घीरज के बैंक अकाउंट में 70 लाख रुपये जाम थे। इस खाते से धीरज ने कभी पैसे ही नहीं निकाले, वह प्रयागराज का करोड़पति स्वीपर था। उसने शादी नहीं की थी, धीरज अपनी मां के साथ रहता था। धीरज की मौत के बाद उसकी 80 साल की मां अकेले रह गई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रयागराज के जिला कुष्ठ रोग विभाग में धीरज स्वीपर कम चौकीदार के पद पर कार्यरत था।

लाखों रुपये होते हुए भी करोड़पति स्वीपर ने नहीं कराया इलाज
करोड़पति स्वीपर धीरज उस वक्त चर्चाओं में आया, जब इस साल मई में बैंक के अधिकारी उसके खोजते हुए उसके दफ्तर आए। बैंक अधिकारियों ने खुलासा किया कि उसके बैंक अकाउंट में 70 लाख रुपये हैं। धीरज ने 10 सालों से अपने बैंक से अपनी सैलरी नहीं निकाली थी, इसलिए बैंक वाले उसके बारे में पूछताछ करने ऑफिस पहुंचे थे। इसके बाद अस्पताल और विभागीय के लोग धीरज को ''करोड़पति स्वीपर'' कहकर बुलाने लगे थे। धीरज के बैंक खाते में लाखों रुपये थे, लेकिन फिर भी उसने अपनी टीबी जैसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवाया था।

कैसे 70 लाख रुपये का मालिक बना धीरज
धीरज को पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित के तौर पर ये नौकरी मिली थी। असल में धीरज के पिता सुरेश चंद्र भी इसी जिला कुष्ठ रोग विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत थे। नौकरी में रहते ही उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक आश्रित के तौर पर धीरज को अपने पिता की नौकरी मिल गई। दिसंबर, 2012 से धीरज इस पद पर तैनात था। धीरज ने यह संपत्ति अपने पिता और खुद की मेहनत से कमाई थी। असल में धीरज के पिता ने भी कभी सैलरी नहीं निकाली थी। उसी तरह धीरज का भी हाल था। इसलिए ये पैसे साल-दर-साल बढ़ते चले गए।

बैंक में थे लाखों लेकिन लोगों से पैसे मांग चलाता था घर
धीरज के पिता भी अपनी नौकरी में कभी भी सैलरी नहीं निकाली, वह घर चलाने के लिए लोगों से पैसे मांगते थे। ठीक उनकी ही तरह धीरज ने भी नौकरी ज्वाइन करने के बाद एक बार भी सैलरी नहीं निकाली और सड़क पर चलते लोगों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पैसे मांगकर घर चलाया था। लोग उसे गरीब समझकर पैसे दे भी देते थे।

इनकम टैक्स देता था धीरज
सबसे हैरानी की बात ये है कि धीरज ने अपने इलाज पर पैसे खर्च नहीं किए लेकिन वह ईमानदारी से सरकार को इनकम टैक्स देता था। धीरज के साथ काम करने वाले लोग और दफ्तर के अधिकारियों का कहना है कि वह अपना काम बहुत ईमानदारी से करता था। किसी भी दिन वो दफ्तर लेट नहीं आता था, टाइम से ड्यूटी पर आता और जाता था।
धीरज के साथ काम करने वाले रोशन सरोज ने एक अखबार से बात करते हुए कहा, ''धीरज ईमानदार था। ऑफिस आते वक्त या जाते वक्त जब वह रास्ते में लोगों से मिलता था, तो उनसे पैसे मांगता था, बोलता था भाई पैसे दे दो...नहीं है। वह पता नहीं क्यों बैंक से पैसे नहीं निकालत था। जब बैंक अधिकारी आए थे तो हमने उन्हें बताया था कि वह लोगों से पैसे मांग कर गुजारा करता है।''

आखिर क्यों बैक से पैसे नहीं निकालता था करोड़पति स्वीपर
धीरज के साथ काम करने वाली शशि कला ने कहा, ''धीरज का व्यवहार बहुत ही अच्छा था। हमें कुछ दिनों पहले ही पता चला था कि वह 70 लाख रुपये का मालिक है। लेकिन वो अपने खाते से पैसे नहीं निकलता है।''
बैंक के अधिकारियों ने कई बार धीरज से गुजारिश की कि वह बैंक खाते से पैसे निकाले और लेन-देन करे। पैसे क्यों नहीं निकालता था, इस सवाल के जवाब में धीरज ने बैंक अधिकारियों को कहा था, ''मुझे पैसों की कोई जरूरत ही नहीं है। जब जरूरत नहीं है तो मैं क्यों बैंक से पैसे निकालूं।'' उसके साथ वाले लोग कहते हैं कि धीरज को फोटो खिंचवाने में गुस्सा आता था।

धीरज ने नहीं की थी शादी, मां के साथ रहता था
धीरज ने शादी नहीं की थी और नाही उसका कोई खास शौक था। धीरज अपनी मां के साथ टीबी सप्रू अस्पताल कैंपस में रहता था। शादी की जैसे ही कोई उससे बात करता था, तो वह गुस्सा होकर भाग जाता था, उसे डर था कि कोई उसके पैसे ना निकाल ले। कुष्ठ रोग विभाग के स्टाफ निखिल खत्री ने एक अखबार को बताया, ''धीरज दिमाग से थोड़ा कमजोर था। लेकिन काम में कोई कमी नहीं थी। वह कभी भी दफ्तर से छुट्टी भी नहीं लेता था।'' वहीं एक अन्य कर्मचारी राजमणि यादव ने कहा, धीरज ने शादी नहीं की थी। उसके कोई शौक भी नहीं थे।

बैंक वालों ने धीरज को समझ लिया था भिखारी
धीरज को एक बार बैंक अधिकारियों ने भिखारी समझ लिया था। कर्मचारी राजमणि यादव ने कहा, ''धीरज कुछ साल पहले बैंक गया था। बैंक अधिकारी को जब उसने अपना अकाउंट नंबर बताया, तो उसको देखकर लगा कि कोई भिखारी कहीं से आ गया है लेकिन जब उसने बैंक खाता चेक किया तो उसके होश उड़ गए। धीरज के बैंक में 70 लाख से अधिक रुपये थे।''

करोड़पति स्वीपर के पैसों का अब क्या होगा?
अब धीरज की मौत के बाद सबके दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर इतनी मोटी रकम का अब क्या होगा। धीरज के सहकर्मी कह रहे हैं इतने रुपये होने से धीरज की मां और बहन को भी खतरा है। ऐसे कानून रूप से धीरज का सारा पैसा उसकी मां का होता है। हालांकि धीरज के सहकर्मी अब उसकी और बहन को लेकर चिंतित हैं।
-
UPPSC PCS 2024 का रिजल्ट केवल 9 दिन में जारी, 932 अभ्यर्थियों का हुआ सलेक्शन, कितने बने DSP? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन!












Click it and Unblock the Notifications