Prashant Kishor ने तेजस्वी यादव पर फिर साधा निशाना, राघोपुर का वीडियो शेयर कर मांगा हिसाब
Prashant Kishor News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके अपनी पार्टी जनसुराज के लिए लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। प्रशांत लालू यादव के परिवार और आरजेडी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अपने चुनावी सभाओं में वह लालू परिवार के भ्रष्टाचार और वंशवाद पर तीखे वार करते हैं। दूसरी ओर नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी वह तीखे हमले बोल रहे हैं। पीके की पार्टी जनसुराज के एक्स अकाउंट से तेजस्वी यादव का एक वीडियो शेयर किया गया है।
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव और राघोपुर के हालात का कोलाज बनाकर एक वीडियो शेयर किया है। प्रशांत किशोर ने प्रदेश में अपनी यात्रा का नाम बिहार बदलाव यात्रा रखा है। इस दौरान वह लगातार पीएम मोदी, बीजेपी और नीतीश कुमार से रोजगार के नाम पर सवाल मांग रहे हैं। लालू यादव पर जातिवाद और भ्रष्टाचार के नाम पर भी उसी तीव्रता से हमला बोल रहे हैं।

Prashant Kishor ने शेयर किया तेजस्वी का वीडियो
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इसमें चार्टर्ड प्लेन में तेजस्वी का वीडियो है और दूसरी ओर राघोपुर में बाढ़ के हालात हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि जब तक आप जाति पर वोट करते रहेंगे, बिहार के हालात नहीं बदलेंगे।
पीके ने पीएम मोदी की बिहार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक बिहार के बच्चे गुजरात में जाकर फैक्ट्रियों में काम करते रहेंगे, तब तक पीएम मोदी के बिहार आने से क्या फायदा होगा? पीके के चुनावी प्रचार में बिहार से पलायन रोकना और रोजगार देना मुख्य मुद्दा है।
यह भी पढ़ें: Prashant Kishor ने अमित शाह पर बोला तीखा हमला, 'बिहार के बच्चों को मारा गया तो चुप रहे, अब वोट मांगने आए हैं'
Bihar Chunav इस बार त्रिकोणीय होने का अनुमान
बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला इस बार त्रिकोणीय रहने वाला है। एक तरफ एनडीए है जिसमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, हम समेत कुछ और छोटे दल हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों के साथ कुछ और दल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। पीके ने बिहार की सभी सीटों से उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। ऐसे में चुनाव त्रिकोणीय नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Prashant Kishor का अल्टीमेटम, '100 भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की लिस्ट है, सरकार बनते ही कार्रवाई करेंगे'












Click it and Unblock the Notifications