Prashant Kishor का अल्टीमेटम, '100 भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं की लिस्ट है, सरकार बनते ही कार्रवाई करेंगे'
Prashant Kishor News: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके लगातार भ्रष्टाचार, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। अब एक चुनावी सभा में उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को चेतावनी दी है। प्रशांत ने कहा कि उनके पास 100 सबसे भ्रष्ट अफसरों और नेताओं की सूची है। सरकार बनने के बाद उन पर ऐसी कार्रवाई होगी कि पूरा देश देखेगा।
प्रशांत किशोर का दावा है कि बिहार में वह भ्रष्टाचार विरोधी और विकास के लिए काम करने वाली राजनीति का विकल्प पेश कर रहे हैं। पीके एक ओर जहां नीतीश सरकार पर रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों को आधार बनाकर हमला करते हैं, तो दूसरी ओर लालू यादव और उनकी पार्टी की भ्रष्टाचार और परिवारवाद की वजह से आलोचना करते हैं। अब पीके ने भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को अल्टीमेटम दे दिया है।

Prashant Kishor के पास भ्रष्टाचारियों की लिस्ट होने का दावा
अपनी चुनावी सभा में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के बच्चों का हक मारकर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति खरीद रहे हैं, करोड़ों का भ्रष्टाचार कर रहे हैं। मैं इन लोगों को कह देना चाहता हूं कि ऐसे 100 भ्रष्ट अफसरों और नेताओं की पूरी लिस्ट हमारे पास है। जनसुराज की सरकार में इन पर कार्रवाई होगी।
प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई इतनी सख्त होगी कि पूरा देश देखेगा। उन्होंने कहा, 'चाहे कोई भाई हो कि भतीजा हो या किसी और तरह से जुड़ा हो, अगर भ्रष्टाचार किया है तो उन पर कार्रवाई होगी। कुछ लोग कहते हैं कि स्रमाट चौधरी ने तारीफ की, मंगल पांडेय आपके सजातीय हैं, लेकिन मैं कह देना चाहता हूं कि जनसुराज की सरकार आएगी तो अगर कोई भ्रष्टाचारी है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में सड़कों पर क्यों उतरे राहुल गांधी और तेजस्वी? प्रशांत किशोर ने बताई असली वजह
Bihar Chunav में रोजगार और पलायन है PK का प्रमुख मुद्दा
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर खास तौर पर रोजगार के मुद्दे पर बहुत मुखर हैं। वह बार-बार बिहारी युवाओं के पलायन का मुद्दा भी उठाते हैं और नीतीश सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि उनकी सरकार ने रोजगार का कोई स्थायी समाधान नहीं खोजा। बिहारियों को आज भी गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में जाकर अपमानित होना पड़ रहा है। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिहार के सभी जिलों का भी नाम नहीं पता होगा।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, सबसे खास नेता ने थामा BJP का दामन












Click it and Unblock the Notifications