वेडिंग कार्ड के 1 दिन बाद ही होने वाले पति ने जारी किया राखी सावंत का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट'
मुंबई। राखी सावंत को लोग ड्रामाक्वीन के नाम से संबोधित करते हैं इसलिए जब कल राखी सावंत ने ऐलान किया कि वो शादी करने जा रही हैं और उन्होंने अपना वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो हर कोई बस हैरान ही रह गया, लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि राखी सच में शादी करने जा रही हैं, अभी लोग इस झटके से बाहर निकले ही नहीं थे कि इसी बीच और एक हैरान करने वाली घटना हुई और वो ये कि वेडिंग कार्ड के पोस्ट करने के एक दिन बाद ही राखी के होने वाले पति दीपक कलाल ने उनका 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट' सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।

होने वाले पति ने जारी किया राखी सावंत का 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट'
दीपक कलाल की ओर से जारी किए गए अजीबोगरीब सर्टिफिकेट पर लिखा है, 'Certificate of Virginity presented to Rakhi Sawant' । लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दीपक और राखी साबित क्या करना चाहते हैं?
यह भी पढ़ें: गोत्र विवाद: स्मृति को बचाने और राहुल गांधी पर हमला करने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की लग गई क्लास, हुए ट्रोल
'राखी की शादी पर नहीं हो रहा है लोगों को यकीन'
लोगों को अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि आयटम गर्ल के नाम से मशहूर राखी सच में शादी करने जा रही हैं, हालांकि खुद को कभी बाबा रामदेव की प्रेमिका और अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड कहने वाली राखी सावंत ने जिसे अपना पति चुना है, उन्हें लोग यूट्यूबर और कॉमेडियन के नाम से जानते हैं, वो इंटरनेट का चर्चित चेहरा हैं।

एक शो में दीपक ने राखी को किया था प्रपोज
अपना वेडिंग कार्ड राखी ने ही खुद अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। राखी का कहना है कि कुछ ही दिनों पहले दीपक ने एक शो में उन्हें प्रपोज किया था। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ही राखी से पूछा था कि क्या उन्होंने उनका शादी का प्रपोजल कबूल कर लिया है, जिस पर राखी ने हां बोल दिया।
यह भी पढ़ें: मात्र 6 महीने में ही एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरे बच्चों की मां बनेगी: रणवीर सिंह
'राखी का स्वयंवर'
इस शादी के बारे में राखी ने कहा कि इस वक्त बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बड़े-बड़े लोग शादी कर रहे हैं तो मुझे लगा कि मैं भी शादी कर लूं ,यही मुनासिब वक्त है, वैसे इससे पहले राखी सावंत रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में अपने लिए दूल्हे को खोजा था।

राखी का पब्लिसिटी स्टंट
इस शो में उन्होंने टोरंटों के एक लड़के एलेस परूजवाला को पसंद करते हुए उससे सगाई की थी और शादी करने का ऐलान किया था लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया, राखी ने कहा कि वे तो शादी करने के लिए तैयार थी लेकिन एलेस नहीं चाहते थे कि अभी शादी करें इसलिए केवल सगाई ही हो पाई लेकिन इसके बाद कुछ ऐसी चीजें हुई, जिससे लगा कि हम साथ नहीं चल सकते और इसी वजह से ये रिश्ता टूट गया, इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट माना गया था।
देखें पोस्ट
View this post on InstagramA post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial) on












Click it and Unblock the Notifications