मात्र 6 महीने में ही एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरे बच्चों की मां बनेगी: रणवीर सिंह

मुंबई। बॉलीवुड के हॉट लवर्स अब हॉट कपल बन चुके हैं, इसी महीने की 14-15 तारीख को इटली के लेक कोमो में शादी रचाने के बाद दीपका-रणवीर इस वक्त शादी का जश्न मनाने में ही व्यस्त हैं। बेंगलुरू और मुंबई दोनों जगह ग्रैंड रिसेप्शन देने के बाद अब ये जोड़ा कुछ वक्त आराम करेगा क्योंकि रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटड फिल्म 'सिंबा' रिलीज होने वाली है, जो कि उनके करियर की एक बड़ी फिल्म है। इसी फिल्म के बारे नें रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर को अपना एक इंटरव्यू भी दिया था।

'पता था मुझे दीपिका ही मेरे बच्चों की मां बनेगी'

'पता था मुझे दीपिका ही मेरे बच्चों की मां बनेगी'

जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत कुछ बताया। रणवीर सिंह से जब पूछा गया कि आपको कब लगा कि आप और दीपिका शादी कर सकते हैं तो रणवीर सिंह ने कहा कि हमारे रिलेशन के मात्र 6 महीने बाद मुझे इस बात का एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरी लाइफ पार्टनर बनेगी, वो इतनी प्यारी और केयरिंग हैं, जिसे मैं शब्दों से बयां भी नहीं कर सकता हूं।

यह भी पढ़ें: जब दीपिका को 'भाभी जी' कहने लगे फोटोग्राफर, ठहाके मारकर हंस पड़े रणवीर, वायरल Video

Recommended Video

    Ranveer Singh ने Mumbai Reception पर पहना बेहद खास ड्रेस; जानिए क्या था ख़ास | वनइंडिया हिंदी
    वो दिल से भी बेहद खूबसूरत है: रणवीर सिंह

    वो दिल से भी बेहद खूबसूरत है: रणवीर सिंह

    वो केवल देखने में ही खूबसूरत नहीं बल्कि दिल से भी काफी सुंदर है, जिसने मुझे एहसास करा दिया था कि ये ही वो लड़की, जो मेरी हमसफर बनेगी और मेरे बच्चों की मां बनेगी। अब तो हमारे रिलेशन को 6 साल हो गए हैं, ये रिश्ता अब काफी मजबूत हो गया है, मैं इसके लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं जिसने मुझे दीपिका जैसे हीरे से मिलवाया।

    साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ

    साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ

    आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था।जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं।

    बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हैं दीप-वीर

    बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हैं दीप-वीर

    हालांकि शादी से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खुलकर अपने प्यार की बातें लोगों से कहते नहीं थे लेकिन दोनों हर पार्टी, इवेंट में साथ-साथ ही नजर आते थे। दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+