पोप ने भारत के पहले दलित ईसाई कार्डिनल की नियुक्ति की

आर्कबिशप एंथोनी पूला कैथोलिक चर्च के इतिहास में कार्डिनल के रूप में नियुक्त होने वाला पहले तेलुगु हैं, जो दुनिया में पोप के बाद दूसरा सबसे बड़ा खिताब है।

हैदराबाद, 30 मई : संत पोप फ्रांसिस ने हैदराबाद के आर्कबिशप एंथोनी पूला को भारत के दो नए कार्डिनलों में से एक नियुक्त किया है। वे खिताब पाने वाले भारत के पहले दलित ईसाई हैं।

pop

आर्कबिशप एंथोनी पूला कैथोलिक चर्च के इतिहास में कार्डिनल के रूप में नियुक्त होने वाला पहले तेलुगु हैं, जो दुनिया में पोप के बाद दूसरा सबसे बड़ा खिताब है और यह पद पाने वाला पहले दलित हैं।

15 नवंबर 1951 को आंध्र प्रदेश में हुआ जन्म
15 नवंबर, 1951 को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में जन्मे, बिशप पूला ने कुरनूल में मायनर सेमिनरी (Minor seminary) में प्रवेश लिया और बेंगलुरु में सेंट पीटर के पोंटिफिकल प्रमुख सेमिनरी (Major seminary) में अध्ययन किया।

कई अहम क्षेत्रों में कार्य किया
उन्होंने युवा आयोग, एपी सोशल सर्विस सोसाइटी, एससी / बीसी आयोग के अध्यक्ष, महासचिव और तेलुगु कैथोलिक बिशप सम्मेलन के कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वह खिताब पाने वाले भारत के पहले दलित ईसाई हैं और भविष्य के पोप चुनावों के लिए निर्वाचक होंगे।

आर्कबिशप एंथोनी पूला को लंबा अनुभव
आर्कबिशप एंथोनी पूला को 20 फरवरी 1992 को कडापा में एक पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 8 फरवरी, 2008 को कुरनूल का बिशप बनाया गया। 19 अप्रैल, 2008 को बिशप के रूप में नियुक्त किया गया था। वे आंध्र प्रदेश बिशप सम्मेलन में युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+