Poor Lady Row: 'किसी ने भी राष्ट्रपति का अपमान नहीं किया', बेटी प्रियंका ने किया मां सोनिया का बचाव

Poor Lady Row: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपनी मां सोनिया गांधी की हालिया टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किए जाने का बचाव करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा, "मेरी मां 70-80 साल की महिला हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि राष्ट्रपति इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गईं, बेचारी।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के संयुक्त सत्र में भाषण दिया था जिसके बाद, एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ राष्ट्रपति के भाषण पर बयान देते दिख रही हैं, जिसमें वो कह रही हैं कि "बेचारी महिला, राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं... वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।"

Poor Lady Row

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया

जिस पर बवाल मच गया, पीएम मोदी ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने इस मामले में सफाई दी कि उनकी मां के शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया, उन्होंने कहा, "मेरी मां 70-80 साल की महिला हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि राष्ट्रपति इतना लंबा भाषण पढ़कर वो थक गईं, बेचारी।"

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सोनिया गांधी राष्ट्रपति मुर्मू का बहुत सम्मान करती हैं और मीडिया द्वारा उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किए जाने से वो निराश हैं।

मीडिया ने मां के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया (Poor Lady Row)

प्रियंका ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया ने उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। दोनों महिलाएं बहुत सम्मानित हैं और हमसे उम्र में बड़ी हैं, और यह स्पष्ट है कि किसी भी तरह का अनादर करने का इरादा नहीं था।" उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि किस तरह से कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+