NEET UG री-एग्जाम आज, परीक्षा से पहले NTA ने क्यों बदली गाइडलाइन? दी पारदर्शी फाइल ले जाने की परमिशन

NEET UG Re Exam Guidelines: पेपर लीक विवाद के बाद आज यानी रविवार 21 जून को NEET UG 2026 री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। देशभर के 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। मई में हुई मूल परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। इस बीच छात्रों और अभिभावकों की नजरें आज होने वाली परीक्षा पर टिकी हैं।

परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सुरक्षा और निगरानी के बड़े इंतजाम किए हैं। एजेंसी का दावा है कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा तैयारी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर पहचान जांच और निगरानी तक हर चरण पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

NEET UG Re Exam Guidelines

पारदर्शी फाइल ले जाने की अनुमति

परीक्षा के दिन से पहले सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों ने शिकायत की थी कि कुछ केंद्रों पर पारदर्शी फाइल या कवर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस पर NTA ने स्पष्ट किया कि छात्र अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी फाइल साथ ले जा सकते हैं। एजेंसी ने कहा कि स्थानीय टीमों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। NTA ने यह भी बताया है कि पेन केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष सुविधा

गर्मी और लंबे इंतजार को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी, ORS और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं रखी गई हैं। अभिभावकों के बैठने और इंतजार करने के लिए छायादार स्थान भी बनाए गए हैं। परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाई गई है और छात्रों को अतिरिक्त रफ शीट दी जाएगी। बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।

5,440 केंद्रों पर हो रही परीक्षा

NEET UG 2026 री-एग्जाम देश के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा विदेशों में भी 14 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में हो रही है।

CCTV कैमरों से हो रही निगरानी

इस बार परीक्षा 95 हजार से ज्यादा कमरों में आयोजित की जा रही है और सभी कमरों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कुल 1,38,560 कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। इनकी लाइव फीड राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर देखी जा रही है।

नकल रोकने के लिए लगाए गए हजारों जैमर

इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं। इनमें 17,054 जैमर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) और 34,257 जैमर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।

पहचान जांच के लिए बड़ी तैनाती

परीक्षा केंद्रों पर 38,795 फ्रिस्किंग कर्मी और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पहचान प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का भी उपयोग किया जा रहा है। NTA का कहना है कि इससे जांच तेज होगी और छात्रों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हर कमरे में दो निरीक्षक

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हर केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। CCTV निगरानी और तकनीकी व्यवस्था पर नजर रखने के लिए हर केंद्र पर एक सेंटर सिस्टम अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

AI तकनीक से भी रखी जा रही नजर

परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए करीब 6,700 पर्यवेक्षक विभिन्न केंद्रों पर तैनात हैं। इसके अलावा 100 से अधिक वर्चुअल पर्यवेक्षक केंद्रीय स्तर पर CCTV फुटेज देख रहे हैं। NTA ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए AI आधारित तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

अफवाहों पर NTA की चेतावनी

पेपर लीक विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर एजेंसी सतर्क है। NTA ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखी जा रही है। फर्जी पेपर लीक दावों या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+