Sarang Lakhani: सुप्रिया सुले के दामाद क्या करते हैं? क्या है जाति? पिता BJP नेता! किसके घर की बहू बनीं रेवती?
Revati Sule and Sarang Lakhani Wedding: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की दिग्गज सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और नागपुर के मशहूर उद्योगपति परिवार के बेटे सारंग लखानी 21 जून 2026 को मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक है, क्योंकि इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जैसी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है।
अक्सर सुप्रिया सुले के साथ राजनीतिक रैलियों और बारामती लोकसभा चुनाव के कैंपेन में दिखने वाली रेवती सुले का चेहरा तो सबने देखा है, लेकिन उनके पति सारंग लखानी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर देश के इतने बड़े सियासी परिवार के दामाद बने सारंग लखानी क्या करते हैं, उन्होंने कितनी पढ़ाई की है, उनका पारिवारिक बैकग्राउंड क्या है, उनकी जाति क्या है। ऐसे में आइए जानते हैं सारंग लखानी और उनके पारिवारिक और पेशेवर बैकग्राउंड के बारे में।

कौन हैं सारंग लखानी? शिक्षा और करियर (Who is Sarang Lakhani?)
सारंग लखानी नागपुर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार से संबंध रखते हैं। वह विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण लखानी के बेटे हैं। शिक्षा, व्यवसाय और खेल, तीनों क्षेत्रों में उनकी अलग पहचान रही है। सारंग लखानी के पिता अरुण लखानी का भारतीय जनता पार्टी से भी कनेक्शन हैं। हाल ही में अरुण लखानी को भाजपा ने MLC का टिकट दिया था।
सारंग ने साल 2014 में नागपुर यूनिवर्सिटी से अपनी बीकॉम (B.Com) की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में शुमार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। सारंग यहीं नहीं रुके, उन्होंने मई 2023 में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में से एक 'कोलंबिया बिजनेस स्कूल' (अमेरिका) से एमबीए (MBA) की डिग्री ली। रेवती सुले ने दुनिया के प्रतिष्ठित 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस' (LSE) से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।
अगर उनके वर्किंग एक्सपीरियंस की बात करें, तो सारंग पिछले 8 सालों से अपने पारिवारिक बिजनेस यानी 'विश्वराज ग्रुप' में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी कंपनी को संभालने से पहले उन्होंने 'मॉडर्न हाइड्रोजन' नाम की कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट कंसलटेंट (BDC) के रूप में काम करके कॉर्पोरेट जगत का अच्छा-खासा अनुभव हासिल किया था।
बहुत कम लोग जानते हैं कि सारंग लखानी सिर्फ बिजनेसमैन नहीं हैं। उन्हें खेलों, खासकर बैडमिंटन में गहरी रुचि है। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उनके परिवार का बैडमिंटन प्रशासन से भी गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि खेल जगत में भी लखानी परिवार का नाम जाना जाता है।

सारंग लखानी की जाति क्या है? (Sarang Lakhani Caste)
जब भी देश में ऐसे दो बड़े परिवारों का मिलन होता है, तो सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि की चर्चा भी शुरू हो जाती है। अगर जातिकी बात करें तो, तो सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी का परिवार पारंपरिक रूप से माहेश्वरी (मारवाड़ी) समुदाय से ताल्लुक रखता है। लखानी परिवार मूल रूप से नागपुर का एक बड़ा और सम्मानित व्यापारिक घराना है।
दूसरी तरफ सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले मराठा जाति से संबंध रखती हैं। हालांकि, महाराष्ट्र की राजनीति में कई बार पवार परिवार को लेकर कुनबी जाति की बातें भी उछाली गईं, लेकिन खुद सुप्रिया सुले के पिता और देश के कद्दावर राजनेता शरद पवार ने हमेशा सार्वजनिक मंचों पर स्पष्ट रूप से बताया है कि उनका परिवार मराठा समुदाय से ही आता है।

अब जानते हैं सारंग लखानी के पिता अरुण लखानी और परिवार के बारे में
रेवती सुले जिस घर की बहू बनी हैं, उस परिवार का मुखिया कोई साधारण नाम नहीं है। सारंग लखानी के पिता अरुण हनुमानदास लखानी नागपुर और पूरे महाराष्ट्र के एक बेहद रसूखदार उद्योगपति हैं। इसके साथ ही वे सक्रिय राजनीति का भी हिस्सा हैं। वे महाराष्ट्र भाजपा (BJP) के सह-कोषाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक जुड़े रहे हैं और हाल ही में महाराष्ट्र बीजेपी ने उन पर बड़ा दांव खेलते हुए एमएलसी (MLC) का टिकट भी दिया था, जिसकी मतगणना 22 जून को होने वाली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के परिवार से भी इस लखानी परिवार के बहुत ही करीबी और मधुर पारिवारिक संबंध हैं।
अरुण लखानी महाराष्ट्र के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। वह नागपुर स्थित विश्वराज एनवायरनमेंट लिमिटेड और विश्वराज इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी जल प्रबंधन, वेस्ट-वाटर ट्रीटमेंट, सड़क निर्माण और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में काम करती है। नागपुर में 24x7 पानी आपूर्ति परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने के कारण भी उनकी कंपनी चर्चा में रही है।

इस कंपनी की शुरुआत साल 1999 में 'विश्वराज हाउसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से हुई थी, जिसे साल 2000 में बदलकर विश्वराज एनवायरनमेंट लिमिटेड कर दिया गया। यह कंपनी भारत में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत जल प्रबंधन (Water Management), वेस्ट-वॉटर ट्रीटमेंट (गंदे पानी का शुद्धिकरण) और बड़े-बड़े हाईवेज के निर्माण क्षेत्र में देश की सबसे अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है। नागपुर शहर को चौबीसों घंटे (24x7) पीने के साफ पानी की सप्लाई करने का जो ऐतिहासिक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था, उसे अरुण लखानी की इसी कंपनी ने सफलतापूर्वक पूरा किया था। वर्तमान में यह ग्रुप महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक और वेस्ट बंगाल जैसे राज्यों में हजारों करोड़ रुपये के सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है।
राजनीति और व्यापार के अलावा अरुण लखानी खेल प्रशासन का भी एक बड़ा चेहरा हैं। वे महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन (MBA) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (Treasurer) के तौर पर भी देश में बैडमिंटन के खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
Lakhani Family Tree: कौन-कौन है इस घर में?
कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग और आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक अरुण लखानी के परिवार का ढांचा कुछ इस तरह है...
- दादा जी: हनुमानदास लखानी (अरुण लखानी के पिता)।
- मां: वंदना लखानी (अरुण लखानी की पत्नी और सागर लखानी की मां)। वंदना लखानी केवल एक गृहणी नहीं हैं, बल्कि वे कंपनी के शुरुआती गठन के समय से ही शेयरहोल्डिंग पार्टनर्स और बिजनेस फैसलों में अपने पति अरुण लखानी का साथ देती रही हैं।
- भाई सिद्धार्थ लखानी : अरुण लखानी के बड़े बेटे का नाम सिद्धार्थ अरुण लखानी है। सिद्धार्थ भी पूरी तरह से पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में विश्वराज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में बतौर डायरेक्टर कामकाज संभाल रहे हैं।

कितनी है लखानी परिवार की संपत्ति और टर्नओवर? (Arun Lakhani Net Worth and Assets Valuation)
चूंकि विश्वराज ग्रुप पूरी तरह से शेयर बाजार में लिस्टेड पब्लिक कंपनी नहीं है इसलिए अरुण लखानी या उनके बेटे सारंग की कोई फिक्स व्यक्तिगत नेटवर्थ सार्वजनिक डोमेन में नहीं है। लेकिन अलग-अलग वित्तीय रेटिंग एजेंसियों (जैसे Acuite) और कॉर्पोरेट दस्तावेजों के आधार पर उनकी संपत्ति ₹181 करोड़ रुपये बताई जाती है।
वित्तीय वर्ष 2025 के प्रोविजनल सरकारी आंकड़ों और रेटिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मुख्य कंपनियों में से एक 'विश्वराज इंफ्रास्ट्रक्चर' की कुल वास्तविक संपत्ति (Tangible Net Worth) लगभग ₹181.84 करोड़ आंकी गई थी। लखानी परिवार अपनी मुख्य इन्वेस्टमेंट फर्म 'प्रीमियर फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' के जरिए अपने पूरे बिजनेस ग्रुप की शेयरहोल्डिंग और वित्तीय लेन-देन को कंट्रोल करता है। कंपनी के पास वर्तमान में जो प्रोजेक्ट्स हैं और जो वर्क ऑर्डर बुक मौजूद है, उसकी कुल बाजार वैल्यू हजारों करोड़ रुपये की है, जो इन्हें महाराष्ट्र के सबसे मजबूत आर्थिक घरानों में से एक बनाती है।














Click it and Unblock the Notifications