IND vs ENG ODI: टीम में चुने जाने के बावजूद विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस क्यों? BCCI ने रखी कौन सी शर्त!

IND vs ENG ODI, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। इस टीम में सबसे बड़ा नाम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का है, जिनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि, स्क्वाड में शामिल होने के बावजूद उनके मैदान पर उतरने को लेकर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया है कि कोहली का चयन पूरी तरह से उनकी 'फिटनेस क्लीयरेंस' पर निर्भर करेगा।

क्यों लगी है विराट कोहली के चयन पर फिटनेस की शर्त? (IND vs ENG ODI, Virat Kohli)

विराट कोहली की उपलब्धता सुनिश्चित न होने के पीछे मुख्य कारण है। दरअसल, विराट कोहली पिछले महीने अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग (पैरों की मांसपेशियों) की चोट का शिकार हो गए थे। उस मैच में उन्होंने नाबाद 75 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन इसी दौरान वे चोटिल हो गए।

IND vs ENG 1

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से थे बाहर

इस चोट के कारण कोहली हाल ही में समाप्त हुई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे। फिलहाल वे लंदन में अपनी इस चोट का रिहैब (रिकवरी प्रोसेस) पूरा कर रहे हैं। इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोहली को बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में एक कड़े फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। वहां के मेडिकल स्टाफ से हरी झंडी मिलने के बाद ही वे आधिकारिक तौर पर मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।

बुमराह और राणा की वापसी

वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज से आराम पाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह तरोताजा होकर मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में टीम में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद घुटने की चोट (लेटरल मेनिस्कस इंजरी) के कारण टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 से बाहर रहे हर्षित राणा की सर्जरी के बाद टीम में वापसी हुई है।

स्पिन ऑलराउंडर के रूप में हर्ष दुबे की जगह अनुभवी अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, जो अक्टूबर 2025 के बाद पहला वनडे खेलेंगे। वाशिंगटन सुंदर टीम में बने हुए हैं, जिसके कारण रवींद्र जडेजा के लिए फिलहाल टीम में कोई जगह नहीं बन पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+