5G मामले में जूही चावला के समर्थन में आईं पूजा बेदी, पोल शुरू कर जनता से पूछा ये सवाल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले देश में 5जी टेक्नोलॉजी लागू करने के खिलाफ जूही चावला ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका डाली थी। उनका कहना था कि इसे लागू करने से पहले सरकार इसपर रिसर्च कर ले क्योंकि ये पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगा। दो जून को जूही के इस याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी। इसके साथ ही कोर्ट ने जूही चावला पर 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसा लगता है कि याचिका सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दायर किया गया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी जूही चावला के समर्थन में आई हैं।

क्या एक सेलिब्रिटी पब्लिसिटी स्टंट के नाम पर कुछ भी कर सकता है
पूजा बेदी ने जूही चावला को लेकर ट्वीट किया। पूजा ने लिखा कि जूही चावला कई सालों से ईएमएफ और मोबाइल फोन्स टावर्स से निकलने वाले रेडिएशन के खिलाफ खड़ी हैं। पूजा ने पूछा कि क्या ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट को जूही चावला की याचिका को खारिज करना सही है। वो भी ये कहते हुए कि ये पब्लिसिटी है। पूजा ने आगे कहा कि क्या एक सेलिब्रिटी पब्लिसिटी स्टंट के नाम पर कुछ भी कर सकता है।' पूजा वेदी ने इस मुद्दे पर जनता की राय जानने के लिए एक पोल भी शुरू कर दिया है।
Recommended Video
पूजा बेदी के इस पोल को अबतक मिले हैं इतने वोट
पूजा बेदी ने शुक्रवार शाम से ट्विटर पर ये पोल शुरू किया। इसे अबतक 375 वोट मिल चुके हैं। इसमें 61.2 फीसदी लोग इसे सही नहीं बता रहे हैं जबकि 38.8 फीसदी लोग इस कोर्ट के फैसले को ठीक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'इस कवायद के बाद भविष्य में कोई भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी पब्लिक हित के मुद्दों को नहीं उठाएगा।

कोर्ट ने जूही चावला से कहा- जो फीस बनती है वो भी जमा करें
आपको बता दें कि कोरोना के चलते जूही की इस याचिका पर कोर्ट ने ऑनलाइन सुनवाई की। खुद जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनवाई का लिंक शेयर किया और लोगों से से सुनवाई में जुड़ने की अपील की। जूही की याचिका पर फैसला देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इनकी याचिका में सिर्फ कुछ ही ऐसी जानकारी है जो सही है बाकी सिर्फ कयास लगाए गए हैं और संशय जाहिर किया गया है। कोर्ट ने जूही चावला से ये भी कहा कि इस सुनावाई में कोर्ट की जो फीस है वो जमा करें।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव












Click it and Unblock the Notifications