तमि‍लनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर रद्द हो सकता है मतदान, डीएमके उम्मीदवार के दफ्तर से बरामद हुई थी करोड़ों का कैश

नई दिल्ली। तमिलनाडु की लोकसभा सीट पर मतदान रद्द हो सकते हैं। दरअसल यहां डीएमके उम्मीदवार काथिर आनंद के दफ्तर से भारी नगदी बरामद होने के चलते ऐसा किया जा सकता है। ये रकम 11.53 करोड़ रुपये थी और सीमेंट के गोदाम में मिली थी जो कि उम्मीदवार से संबंधित था। आयकर विभाग ने कहा कि ' डिब्बों और टाट की थैलियों में जब्त की गई नकदी, वार्ड-वार तरीके से बड़े पैमाने पर वितरण लिए रखी हुई थी।' सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग ने इसके संबंध में राष्ट्रपति को अनुशंसा भेज दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का नोटिफिकेशन राष्ट्रपति द्वारा जारी किया जाता है और इस रद्द करना भी।

Polls May Be Cancelled For Tamil Nadu Seat After Cash found At DMK candidate Office

जिला पुलिस को डीएमके उम्मीदवार काथिर आनंद और पार्टी के अन्य दो पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 10 अप्रैल को आयकर विभाग की एक रिपोर्ट के आधार पर ये केस दर्ज किया गया था। इस दौरान आनंद के खिलाफ जनप्रतिनिधि कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। उनपर ये आरोप लगा है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में जो जानकारी दी है वह गलत है। वहीं दो अन्य श्रीनिवासन और दामोदरन पर रिश्वत के आरोप है। वेल्लोर की सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होने है और इसमें केवल 2 दिन बाकी हैं। यहीं वजह है कि चुनाव आयोग जल्दी ही इसपर फैसला ले सकता है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के थेनी में बोले नरेंद्र मोदी, ये महामिलावटी मुझे हटाने के लिए साथ आए

काथिर आनंद के दफ्तर पर छापेमारी और नगद बरामदगी के बाद डीएमके ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है। आनंद के पिता दुरई मुरुगन ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि इस छापेमारी के चलते मेरा बेटा आनंद प्रचार करने में सक्षम नहीं है और उसे चुनाव से जुड़े काम करने से रोक दिया गया है, ये छापा अलोकतांत्रिक है।

यह भी पढ़ें- जानिए तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+