तमिलनाडु के थेनी में बोले नरेंद्र मोदी, ये महामिलावटी मुझे हटाने के लिए साथ आए

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज भारत दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। दुनिया के नक्शे पर भारत का महत्व बढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस, डीएमके और उनके महामिलावटी दोस्त इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे मुझसे नाराज हैं। मोदी ने थेनी में एआईएडीएमके के साथ साझा चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। एआईएडीएमके नेता, तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे।

डीएमके और कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रहे

डीएमके और कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रहे

नरेंद्र मोदी ने यहां कहा, कुछ दिन पहले डीएमके नेता स्टालिन ने 'नामदार' को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया, जबकि कोई भी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, यहां तक कि उनके 'महामिलावटी' दोस्त भी नहीं उनको स्वीकार नहीं कर रहे। डीएमके और कांग्रेस साथ आए हैं तो सिर्फ मोदी को हटाने के लिए एक साथ आए हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक मोदी ने कहा कि जिन्हें 1979 याद होगा उन्हें पता होगा कि किस तरह से कांग्रेस ने डीएमके का अपमान किया, 2जी घोटाले के बाद भी डीएमके कांग्रेस पर हमलावर थी। अपने पिछले कड़वेपन को भूला कर आज डीएमके और कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए साथ आ गए हैं। सभी भ्रष्ट, मोदी को हटाने के लिए साथ आ गए हैं।

कांग्रेस ने खुद मान लिया, उसने अन्याय किया

कांग्रेस ने खुद मान लिया, उसने अन्याय किया

नरेंद्र मोदी ने यहां कहा, कांग्रेस और बेईमानी में गहरी दोस्ती है। दोनों ने हाथ मिला रखे हैं लेकिन कहीं न कहीं वह सच बोल ही देते हैं। वे कह रहे हैं कि अब न्याय होगा। उन्होंने ऐसा कहकर यह स्वीकार कर लिया है कि 69 साल तक उन्होंने अन्याय ही किया है। मैं कांग्रेस से पूछता हूं कि 1984 के दंगों के पीड़ितों के साथ कौन न्याय करेगा? एमजीआर की सरकार के साथ कौन न्याय करेगा? कांग्रेस ने उन्हें हटा दिया था, क्योंकि एक परिवार उनके जैसे नेताओं को नहीं चाहता था। भोपाल गैस त्रासदी कांग्रेस सरकार के दौरान हुई। उसके पीड़ितों के साथ कौन न्याय करेगा?

दक्षिण में चुनाव प्रचार कर रहे मोदी

दक्षिण में चुनाव प्रचार कर रहे मोदी

नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिण भारत में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनकी तमिलनाडु में दो रैलिया हैं। थेनी के अलावा रामनाथपुरम में भी मोदी की रैली है। तमिलनाडु के बाद इसके बाद वो कर्नाटक में भी दो चुनावी सभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी में एआईएडीएम के नेतृत्ववाले गठबंधन का हिस्सा है। भाजपा तमिलनाडु और पुडुचेरी में पांच सीटों पर लड़ रही है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+