संजय निरूपम के आरोपों का मुंबई पुलिस ने किया इनकार
महाराष्ट्र पुलिस ने संजय निरुपम के उस दावे को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें घर में नजबंद किया गया था।
मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरूपम के आरोपों को मुंबई पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। संजय निरुपम का दावा था कि मुंबई पुलिस ने उन्हें उनके घर में नजरबंद करके रखा था। संजय निरुपम ने तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थल तक मौन जुलूस निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन उनकी इस योजना को देखते हुए पुलिस ने सजय निरुपम के घर के बाहर जपुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए संजय निरूपम के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था, ऐसे में उनका यह दावा का कि उन्हें उनके घर में नजबंद किया गया था वह बेबुनियाद है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई थे और उन्होंने यहां छत्रपति शिवाजी के मेमोरियल की नींव भी रखी, इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया था।
इसे भी पढ़े- मोदी सरकार की योजना आज से शुरू, डिजिटल पेमेंट कीजिए, करोड़पति बनने का अवसर पाइए
संजय निरुपम ने कहा कि मेरे घर के बाहर जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, मुझे मेरे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकतात्रिक ढांचे में नेताओं में वास्तविकता में नजरबंद किया जा रहा है, लिहाजा इन परिस्थितियों को देखते हुए मेरे पास कई सवाल थे। निरुपम के अलावा कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी मोहन प्रकाश व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी इस मुद्दे को लेकर पुलिस को घेरने की कोशिश की। उन्होंने इसे लोकतंत्र का काला दिन करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications