नोएडा: 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद
नोएडा। एक बड़ी खबर नोएडा से आ रही है, जहां आज सुबह तीन और नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर भी बरामद किये गए हैं।
मालूम हो कि शनिवार को भी यूपी एटीएस ने 6 नक्सलियों को अरेस्ट किया था। इस प्रकार से कल से लेकर आज सुबह तक 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इनके बारे में जानकारी देते हुए आईजी ने मीडिया से कहा कि सारे गिरफ्तार नक्सली यूपी-बिहार से हैं और इनकी योजना दिल्ली-एनसीआर में बड़ा हमला करने की थी। इनके पास से बम बनाने का सामान भी बरामद हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications