सपा पोस्टर: मुलायम ने दी थी पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक की सलाह!

नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अब जमकर राजनीति भी हो रही है। देश के कुछ राजनैतिक दल इसका क्रेडिट लेने में जुटे हैं। हद तो तब हो गई जब सपा पार्टी के एक नेता ने ये कहा कि पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव की सलाह पर सर्जिकल स्ट्राइक को हरी झंडी दी थी।

दरअसल पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में सपा नेता कपिल देव अग्रवाल ने शहर में होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के स्थानीय सांसद संजीव बालियान के अलावा सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी थे। इस होर्डिंग पर लिखा था- 'हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, लेकिन वो बन्दूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी, वक्त भी हमारा होगा, बस जगह तुम्हारी होगी'

इसके साथ ही वहां एक बैनर भी लगा था जिस पर लिखा था कि सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर पुरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाली हमारी सेना हीरो है।सेना के नाम पर जहरीली राजनीति करके सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्व जीरो है।

इस बारे में जब जांच की गई तो पता चला कि ये पोस्टर और बैनर जिले के स्थानीय नेता शमशेर मलिक ने लगवाया था जिन्होंने मीडिया को बोला कि हां ये पोस्टर हमलोगों ने लगवाया था क्योंकि मुलायम सिंह ने ही पीएम मोदी से कहा था कि आप पीओके पर सर्जिकल अटैक कीजिए, हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं,नेताजी की सलाह बहुत मायने रखती है, क्योंकि वो पूर्व रक्षा मंत्री है और भारतीय राजनीति के बहुत बड़े नेता हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर ये होर्डिंग और बैनर की तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने सपा और मुलायम सिंह के खिलाफ जमकर बयानबाजी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+