PNB घोटाला: ब्रिटेन में छिपा बैठा है नीरव मोदी, CBI ने दी प्रत्यर्पण की अर्जी
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14,000 करोड़ रुपये का घोटाला कर देश से भागे नीरव मोदी के यूके में देखे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद सीबीआई ने नीरव के प्रत्यर्पण की कोशिशें तेज कर दी हैं। सीबीआई ने यूके से नीरव के प्रत्यर्पण की अपील की है। ये अपील विदेश मंत्रालय के जरिए ब्रिटेन सरकार से की गई है।
ये भी पढे़ं: Birthday Special: जब राजीव-सोनिया बने थे दूल्हा-दुल्हन, इंदिरा ने दी थी शादी की पार्टी, देखें ये दुर्लभ वीडियो

हाल ही में ये खबर आई थी नीरव सिंगापुर की नागरिकता लेने की कोशिश में है लेकिन उसको सफलता नहीं मिल पाई थी। वहीं, नीरव ब्रिटेन में लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। ब्रिटेन ने कंफर्म किया है कि नीरव उनके देश में ही है। इसके बाद सीबीआई उसको भारत लाने की कोशिश में जुट गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस की कॉपी उनको भेजी गई है और उसे तुरंत हिरासत में लेने की मांग की गई है। पीएनबी घोटाले में नाम आने के बाद सीबीआई के केस दर्ज करने से पहले ही नीरव मोदी अपने रिश्तेदारों के साथ देश छोड़कर भाग गया था। वह कई बार अलग-अलग देशों में देखा गया था।
ये भी पढे़ं: एंग्री हनुमान बनाने वाले आर्टिस्ट ने यह तस्वीर बनाकर अटल बिहारी वाजेपयी को दी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications