PNB Scam: तीन और बैंक शक के घेरे में, ईडी ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपए के घोटाले के सामने आने के बाद इसकी आंच अन्य बैंकों तक पहुंचने लगी है। इस घोटाले की आंच अब पंजाब नेशनल बैंक के अलावा तीन अन्य बैंकों पर पड़ने वाली है। पीएनबी के अलावा इस घोटाले की आंच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंकों तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक ने नीरव मोदी को पीएनबी की बायर क्रेडिट के आधार पर क्रेडिट मुहैया कराया था।

साख पत्र से शुरू हुआ पूरा मामला

साख पत्र से शुरू हुआ पूरा मामला

इस पूरे घोटाले की शुरुआत साख पत्र (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) से हुई। यह एक तरह की गारंटी होती है, जिसके आधार पर दूसरे बैंक खातेदार को पैसा उधार देते हैं। अब यदि खातेदार डिफॉल्टर हो जाता है तो एलओयू मुहैया कराने वाले बैंक को संबंधित बैंक के पैसे का भुगतान करना होता है। इससे नीरव मोदी ने विदेशों में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों से रुपया भुनाया। यह सब 2011 से काम कर रहे उप-महाप्रबंधक के स्तर के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर किया गया।

गलत तरीके से उठाया फायदा

गलत तरीके से उठाया फायदा

विदेशी बैंकों द्वारा नीरव मोदी की कंपनी ने जो भी लेनदेने किया है उसकी अब ईडी जांच कर रही है। इससे पहले जो एफआईआर दर्ज की गई थी उसमे पीएनबी ने सीबीआई को बताया था कि सबसे पहले इस तरह के फर्जी साख पत्र जनवरी 2016 में दिए गए थे। नीरव मोदी की कंपनी के शोरूम हॉगकॉग, दुबाई, न्यूयॉर्क आदि में स्थित है, सूत्रों के अनुसार इस साख पत्र के आधार पर 2010 से नीरव मोदी की कंपनी पैसे क्रेडिट पर ले रही थी।

आरबीआई से की शिकायत

आरबीआई से की शिकायत

सूत्रों के अनुसार पीएनबी के अधिकारियों ने बैंक के अधिकारियों ने 10 फीसदी की और छूट की मांग की थी, जिससे की यह सेवा आगे भी जारी रखी जा सके, लेकिन नीरव मोदी की कंपनी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हे दी जा रही सुविधाएं वापस ले ली गई और पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। जब पीएनबी ने नीरव मोदी की कंपनी को साख पत्र देने से इनकार कर दिया तो कुछ विदेशी बैंकों ने इसकी शिकयात हॉगकॉग मोनेटरी अथॉरिटी व आरबीआई से की। आपको बता दें कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब खुद पीएनबी ने इस घोटाले की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई स्थित पीएनबी की शाखा में गलत तरीके से 11500 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है।

इसे भी पढ़ें- PNB Scam: जानिए कौन है नीरव मोदी, जिसने पीएनबी को लगाया 11500 करोड़ का चूना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+