Ayurveda Day: पीएम मोदी ने दी आयुर्वेद दिवस की बधाई, दो संस्थानों का आज करेंगे उद्घाटन
Ayurveda Day: पीएम मोदी ने दी आयुर्वेद दिवस की बधाई, दो संस्थानों का आज करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (13 नवंबर) आयुर्वेद दिवस के मौके पर देश में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जामनगर के इंस्टिट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद और जयपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। शुक्रवार की सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट किया,''आयुर्वेद दिवस पर बधाई। इस विशेष दिन पर, राजस्थान और गुजरात में स्थित दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। आप लोग इसे देखिए।''
Recommended Video

बता दें कि आयुर्वेद दिवस हर साल धनवंतरी जयंती के दिन मनाया जाता है। इस साल आज 13 नवंबर के दिन धनवंतरी जयंती है। साल 2016 से धनवंतरी जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने धनवंतरी जयंती की भी लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ''धनतेरस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। भगवान धनवंतरी हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।''
जानें इन दो संस्थानों से क्या होगा फायदा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 21वीं सदी में आयुर्वेद के विकास में ये दोनों संस्थान बहुत ही अहम भूमिका निभाएगी। इन संस्थानों में बड़ी बीमारियों के लिए आधुनिक आयुर्वेद और पारंपरिक दवाइयों का अध्ययन किया जाएगा। इससे आयुर्वेद शिक्षा के स्टैंडर्ड को अपग्रेड करने में भी मदद मिलेगी।
कोरोना काल में आयुर्वेद की भूमिका काफी बढ़ गई है। आयुष मंत्रालय ने इमन्युटी बढ़ाने के लिए कई आयुर्वेद उपायों का जिक्र किया है। मोदी सरकार ने आयुर्वेद के क्षेत्र में पिछले 3 से 4 सालों में काफी काम किया।












Click it and Unblock the Notifications