गुरू पूर्णिमा पर अपने आध्यात्म गुरू से मिले पीएम मोदी, ट्वीट कर लिखा ये खास मैसेज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरू पूर्मिणा के अवसर पर कर्नाटक के उडुपी के अपने प्रिय आध्यात्मिक गुरु विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी से मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात का अनुभव प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर साझा किए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, एक खास दिन और खास हो गया। स्वामी विश्वेश्वर तीर्थ पेजवारा आदोक्षजा मठ के वर्तमान पीठासीन स्वामी हैं, जो दर्शन स्कूल से संबंधित अष्ट मठों में से एक हैं।

pm Narendra Modi met Sri Vishvesha Teertha Swamiji of the Pejawara Matha

पीएम मोदी ने विश्वेश्वर तीर्थ स्वामीजी से साथ अपनी मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, गुरू पूर्णिमा के धन्य अवसर पर, श्री पेजवारा मठ, उडुपी के श्री विश्वेश्वर तीर्थ स्वामीजी के साथ समय बिताने का सम्मान मिला। ऐसे में ये खास दिन और खास हो गया। उनसे सीखना और उसके विचारों को सुनना एक बहुत ही विनम्र अनुभव है।

नरेंद्र मोदी की 2019 के चुनावों में भारी जीत और पद संभालने के बाद, स्वामी जी ने उन्हें बुलाया था। उन्हें साहस और करुणा के साथ लोगों की सेवा करने का आशीर्वाद दिया था। 88 वर्षीय स्वामीजी को महान समाज सुधारक और राष्ट्रवादी के रूप में जाना जाता है।

बता दें कि, साल 2018 में विश्वेश तीर्थ स्वामी ने पीएम मोदी कार्यकाल का आंकलन करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का कार्य-प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+