बीजेपी शासित राज्यों के CM के साथ पीएम मोदी का महामंथन, 2019 में वापसी के लिए बनेगी रणनीति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंगलवार को दिल्ली में बैठक करेंगे। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। जबकि एनडीए के सभी मुख्यमंत्री भी दिन भर चलने वाली बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: मेरी बेटियां बाहर निकलने से डरती हैं, आजम खान ने तेजाब फेंकने की धमकी दी: अमर सिंह

pm Narendra Modi to meet chief ministers of BJP ruled states in New Delhi

इस बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर भी चर्चा होगी। भाजपा शासित राज्यों के 15 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री इस दौरान मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सभी राज्यों से ब्लॉक स्तर पर लाभार्थियों की लिस्ट सौंपने को कहा गया है। बीजेपी का दावा है कि करीब 22 करोड़ लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई जा चुकी हैं। अब बीजेपी आगामी चुनाव में समर्थन के लिए इन लोगों तक पहुंचने का प्लान तैयार करने में जुटी है।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, 'पार्टी के 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं और अगर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जरिए वोटर बढ़ाने में कामयाब होते हैं, 2014 से भी अधिक सीटों के साथ हम सत्ता में वापसी करेंगे। इन सारे मुद्दों पर सभी राज्यों के सीएम के साथ होने वाली बैठक में चर्चा होगी।' इस बैठक में सभी सीएम और डिप्टी सीएम को रिपोर्ट लाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: सपा नेता पंखुड़ी पाठक ने दिया इस्तीफा बोलीं, यहां ना नेतृत्व बचा और ना विचारधारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+