मेरी बेटियां बाहर निकलने से डरती हैं, आजम खान ने तेजाब फेंकने की धमकी दी: अमर सिंह
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खान पर कुछ दिनों पहले जोरदार हमला बोला था जिसके बाद आजम खान ने उनके आरोपों को झूठा बताया था। वहीं, एकबार फिर अमर सिंह ने प्रेस वार्ता के जरिए आजम खान पर निशाना साधा है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में बंपर बढ़त, 183 अंक चढ़कर 38870 पर खुला सेंसेक्स

प्रेस वार्ता के दौरान अमर सिंह आजम खान पर जमकर बरसे। अमर सिंह ने कहा कि झूठ बोलने का कोई खिताब हो तो तो वो आजम खान को ही दिया जाएगा। एक टीवी चैनल पर आजम के बयान का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने कहा वो मुझे झूठा कहते हैं। उन्होंने कहा कि आजम ने मेरे परिवार को और मुझको जान से मारने की धमकी दी। अमर सिंह ने कहा कि आजम खां ने बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। इसके बाद से मेरी बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती हैं।
उन्होंने कहा पीएम मोदी पर गुजरात दंगे का आरोप लगाने वाले आजम बताएं कि मुजफ्फरनगर दंगा कैसे अलग था। अमर सिंह ने कहा कि आजम नमाजवादी पार्टी के नेता हैं। आजम खान पर बड़ा आरोप लगाते हुए अमर सिंह ने कहा कि उनके चुनाव जीतने के बाद हिंदूओं पर अत्याचार बढ़े, हिंदू बेटियों पर अत्याचार बढ़े। आजम खान पर अमर सिंह ने जमकर भड़ास निकाली और कहा कि ऐसे लोगों को इस देश में रहने का हक नहीं है।
ये भी पढ़ें: सपा नेता पंखुड़ी पाठक ने दिया इस्तीफा बोलीं, यहां ना नेतृत्व बचा और ना विचारधारा












Click it and Unblock the Notifications